21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यसीएम योगी की सिक्योरिटी में तैनात इंस्पेक्टर की मौत, ऑन ड्यूटी हार्टअटैक...

सीएम योगी की सिक्योरिटी में तैनात इंस्पेक्टर की मौत, ऑन ड्यूटी हार्टअटैक से तोड़ा दम

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले इंस्पेक्टर की सोमवार देर रात लखनऊ में अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत सीएम योगी की सुरक्षा में ऑन ड्यूटी हुई है। पुलिसकर्मी की अचानक मौत की खबर से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वही मृतक के गांव में मातम भी छाया है। इंस्पेक्टर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर गांव के रहने वाले थे।

साथी पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे थे
जानकारी के अनुसार, बाबूपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अखिलेश उमराव उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मी थे। वर्तमान में दरोगा की तैनाती लखनऊ में थी। सोमवार को इंस्पेक्टर अखिलेश की ड्यूटी सीएम योगी के आवास में सुरक्षा में लगी थी। बताया जा रहा है कि ऑन ड्यूटी रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक दरोगा की तबीयत बिगड़ी। यह देख सीएम आवास की सुरक्षा में लगे अन्य साथी पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन दरोगा को एसजीपीजीआई अस्पताल लेकर पहुंचे।

हार्ट अटैक से हुई मौत, परिजनों में कोहराम
यहां पर मौजूद डॉक्टर ने मेडिकल चेकअप के बाद इंस्पेक्टर अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने दरोगा की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। इसके बाद विभाग ने दरोगा के मौत की जानकारी परिजनों को दी। अचानक मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस आकस्मिक दुखद घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।

नम आंखों से दी अंतिम विदाई
ड्यूटी के दौरान हुई दरोगा की मौत के बाद सीएम आवास में मौजूद अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शव को उनके पैतृक गांव रवाना किया। मंगलवार की सुबह शव गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। वहीं दोपहर इलाकाईयों की एकत्र भीड़ ने गांव में ही अंतिम संस्कार के दौरान इंस्पेक्टर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...