13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराज्यक्या कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में हैं बाबा? विधानसभा चुनाव से पहले...

क्या कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में हैं बाबा? विधानसभा चुनाव से पहले टीएस सिंहदेव का बड़ा खुलासा

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होंगे। विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। मंगलवार को सरगुजा संभाग में आयोजित संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव भी शामिल हुए। इस दौरान टीएम सिंहदेव ने कई अहम खुलासे किए। सीएम भूपेश बघेल के साथ मनमुटाव की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। टीएस सिंहदेव सोमवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे से लौटे हैं।

संभागीय बैठक में टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद मैं, भूपेश बघेल और राजेश तिवारी साथ थे। लेकिन सत्ता आने के बाद खबर आती हैं कि हमारे बीच मनमुटाव है, लेकिन ऐसा नहीं है। टीएस सिंह देव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कांग्रेस नहीं छोड़ रहा हूं
टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं कांग्रेस छोड़कर किसी भी पार्टी में नहीं जाऊंगा। टीएस सिंहदेव ने खुलासा किया कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व मुझे पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दे चुका था। टीएस सिंह देव ने कहा कि बीजेपी के अलावा बाकि दल भी मुझे प्रस्ताव दे चुके हैं। सिंहदेव ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की तरफ से आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा।

किसकी आ रही है सरकार
टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं जिससे भी मिलता हूं वो बोलते हैं कि कांग्रेस सरकार वापस आ रही है। लेकिन कुछ जिम्मेदार लोगों से भी चर्चा हुई वो सरकार की वापसी पर भरोसा नहीं दिखा रहे हैं। ये वही जिम्मेदार लोगों ने जिन्होंने 2018 में रमन सिंह की सरकार के हार के बारे में बताया था। सिंहदेव ने कहा कि मेरे और मुख्यमंत्री के बीच व्यावहारिक संबंध पहले की तरह हैं। कुछ लोगों को लगता है कि कुछ बिगड़ा है जिसका वो फायदा उठाना चाहते हैं। पूर्ववत। हालांकि टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर से ढाई-ढाई साल सीएम की बात को स्वीकार किया।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...