15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यक्या फिर से नाराज हैं एकनाथ शिंदे? मुंबई में राज ठाकरे के...

क्या फिर से नाराज हैं एकनाथ शिंदे? मुंबई में राज ठाकरे के संग डिनर और अमरावती दौरे के बाद पहुंचे अपने गांव

Published on

मुंबई/सतारा

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक बार फिर से तीन दिनों के लिए सतारा स्थिति अपने गांव पहुंचे हैं। शिंदे बुधवार को मुंबई से पत्नी के साथ निकले थे। शिंदे ऐसे वक्त पर अपने गांव पहुंचे हैं जब देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति में सबकुछ ठीक नहीं होने की बात कही जा रही है। एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे में उनसे अलग से मुलाकात की थी। शिवसेना के नेताओं का कहना है कि वित्त विभाग पार्टी के मंत्रियों के विभाग की फाइलें रोक रहा है। इससे शिंदे नाराज हैं।

उद्धव ठाकरे पर बरसे शिंदे
उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सतारा जिले के दरें गांव के रहने वाले हैं। हालांकि सातारा में मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने यूबीटी की नासिक रैली में एआई का इस्तेमाल कर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की आवाज़ निकालने पर जमकर भड़ास निकाली थी। शिंदे ने उद्धव का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों ने हिंदुत्व नहीं, बल्कि शर्म भी छोड़ दी है। उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर बालासाहेब ठाकरे के कुछ वीडियो दिखाते हुए कहा कि शिवसेना प्रमुख उनके बारे में क्या राय रखते थे।

गांव में क्या करेंगे एकनाथ शिंदे?
शिंदे मुख्यमंत्री के तौर पर भी अपने गांव आते रहे हैं। पिछले दो दौरे उनके नाराजगी के बीच माने गए थे। एक दौरे में वह बीमार थे और उन्होंने गांव में स्वास्थ्य लाभ किया था। शिंदे ने अपने गांव में सेब आम, चीकू, कटहल जैसे अनेक विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए हैं. अगले कुछ दिनों तक वे यहीं खेती करते हुए अपना दिन बिताएंगे। शिंदे हाल ही में मनसे प्रमुख राज ठाकरे से भी मिले थे। इसके बाद से अटकलें लग रही हैं कि क्या वह मुंबई-ठाणे और मनसे के प्रभाव वाले क्षेत्रों में राज ठाकरे से हाथ मिलना चाहते हैं, दोनों नेताओं की मीटिंग के साथ यह कहा गया था यह स्नेह भोज था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...