10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यखत्म हो गई है; कांग्रेस से जुड़े सवाल पर हंसते हुए बोले...

खत्म हो गई है; कांग्रेस से जुड़े सवाल पर हंसते हुए बोले केजरीवाल

Published on

अहमदाबाद।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के लगातार दौरे कर रहे हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी जहां नए-नए वादे कर रही है, वहीं केजरीवाल यह साबित करने की कोशिश में जुटे हैं कि ‘आप’ की लड़ाई सत्ताधारी भाजपा से है और कांग्रेस इस लड़ाई में कहीं नहीं है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी केजरीवाल ने हंसते हुए कहा कि कांग्रेस खत्म हो गई है।

दरअसल मंगलवार को केजरीवाल अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया, ‘कांग्रेस नेता अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि पंजाब में ‘आप’ सरकार के पास सैलरी देने के पैसे नहीं हैं लेकिन विज्ञापन पर पंजाब सरकार ने गुजरात में करोड़ों खर्च कर दिए।’ इस पर केजरीवाल ने हंसते हुए कहा, ‘कांग्रेस खत्म हो गई है। उनके प्रश्नों को लेना बंद कर दीजिए अब आप। उनके प्रश्नों के बारे में मत चिंता कीजिए।’ केजरीवाल ने आगे कहा कि जनता हमारे साथ है। जनता के मन में कोई प्रश्न नहीं है, जनता खुश है।

सोमवार को खाया था ऑटो रिक्शा चालक के घर खाना
आपको बता दें कि ‘आप’ का दावा है कि वह राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक प्रमुख चुनौती बनकर उभरी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोमवार को अहमदाबाद में ऑटो रिक्शा चालकों, वकीलों और कारोबारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने शहर के घाटलोदिया इलाके में एक ऑटो-रिक्शा चालक के घर पर रात्रि भोज भी किया था। हाल के महीनों में गुजरात की अपनी कई यात्राओं के दौरान केजरीवाल ने विभिन्न ‘गारंटियों’ की घोषणा की है। इनमें प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं व बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ते, मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वास्थ्य देखभाल और नयी नौकरियों का सृजन शामिल है।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...