21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यक्या कोर्ट उन्हें बिना कुछ किए बुला रहा है? तेजस्वी पहले ये...

क्या कोर्ट उन्हें बिना कुछ किए बुला रहा है? तेजस्वी पहले ये बताएं, RJD नेता के ‘30% कमीशन’ पर भड़के संजय झा

Published on

पटना:

राजद नेता तेजस्वी यादव के नीतीश सरकार पर 30 प्रतिशत कमीशनखोरी वाले आरोप पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार किया है। संजय झा ने कहा कि राजद नेता की जिन मामलों में जांच चल रही है, तेजस्वी को पहले उन पर बात करनी चाहिए। पहले वह नौकरी घोटाले पर बात करें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज में बिहार में बहुत काम हुए हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में 30% कमीशनखोरी चल रही है। ये रकम मंत्रियों तक पहुंचती है।

क्या कोर्ट उन्हें बिना कुछ किए बुला रहा है?– संजय झा
संजय झा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद की सफाई देनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या कोर्ट तेजस्वी को बिना किसी कारण बुला रहा है?’ साथ ही यह भी कहा कि तेजस्वी ने कभी अपने ऊपर चल रहे मामले पर बयान नहीं दिया।

संजय झा ने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में व्यापक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव और घर में जल-नल, सड़क और बिजली पहुंची है। ये सभी उपलब्धियां नीतीश सरकार की देन हैं।

2025 में भी नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा NDA
इंडिया एलायंस की बैठक और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार दौरे को लेकर संजय झा ने कहा कि चुनावी साल होने के कारण कई नेता दिखाई देंगे। लेकिन इनके दौरे से बिहार में कुछ बदलने वाला नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भी एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा और जीत भी दर्ज करेगा।

कांग्रेस के लिए बिहार में अब कुछ नहीं बचा: झा
राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि बिहार को डबल इंजन की सरकार से लाभ मिल रहा है और कांग्रेस की बिहार में अब कोई राजनीतिक जमीन नहीं बची है। उनका दावा है कि जनता का भरोसा अभी भी पूरी तरह से नीतीश कुमार और एनडीए के साथ है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...