7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यबकरीद को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, खासकर...

बकरीद को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, खासकर कुर्बानी को लेकर यह कहा

Published on

लखनऊ:

ईद उल अजहा यानी बकरीद को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ऐशबाग ईदगाह के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि ईद उल अजहा का त्योहार पूरे देश में 7 जून को मनाया जाएगा। इस संबंध में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया लखनऊ ने 12 बिंदु एडवाइजरी जारी की गई है। बकरीद पर कुर्बानी करना कोई रस्म और रिवाज नहीं है। इन दिनों में अल्लाहताला को कुर्बानी ही सबसे ज्यादा पसंद है। लोग इन दिनों में कुर्बानी जरूर से जरूर करें।

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि इस साल 7, 8 और 9 जून को कुर्बानी की जा सकती है। कुर्बानी सिर्फ उन्हीं जानवरों हो जिनपर कानूनी पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के समय साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। कुर्बानी किसी पब्लिक प्लेस पर ना की जाए। जो पहले से चिन्हित स्पॉट है, वहीं पर कुर्बानी की जाए। कुर्बानी गली और सड़क किनारे ना की जाए। साथ ही कुर्बानी करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि कोई फ़ोटो या वीडियो ना बनाया जाए और सोशल मीडिया पर ऐसे फ़ोटो और वीडियो ना डाली जाई।

मौलाना ने कहा कि कुर्बानी के जानवरों के खून को नालियों में ना बहाया जाए। इस खून को कच्ची जमीन में दफन कर दें, ताकि वह पेड़ और पौधों की खाद बन सके। साथ ही कुर्बानी के अवशेष को खुले में ना फेंके। इस संबंध में नगर निगम की ओर से जो इंतजाम किए गए हैं उसी का इस्तेमाल किया जाए। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि कुर्बानी का एक हिस्सा गोश्त गरीबों में दे दें। कुर्बानी के गोश्त को अच्छी तरह से पैक किया जाए। खुले में गोश्त ना ले जाया जाए। मौलाना ने कहा कि नमाज के दौरान देश की तरक्की के लिए दुआ करे। साथ ही बॉर्डर पर देश की सुरक्षा कर रहे आर्मी जवानों की सुरक्षा के लिए भी दुआ करे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...