4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यजय भाजपा, तय भाजपा; राजस्थान कांग्रेस में संकट के बीच बोले सतीश...

जय भाजपा, तय भाजपा; राजस्थान कांग्रेस में संकट के बीच बोले सतीश पूनिया

Published on

जयपुर

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद प्रदेश के नेतृत्व को लेकर चर्चा बनी हुई है। वहीं, इस दौरान गहलोत गुट के एक्टिव होने के बाद से पायलट की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

प्रदेश का नया सीएम कौन होगा इसे लेकर अब घमासान होता नजर आ रहा है। इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस के सियासी घटनाक्रम पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राज्य में 2023 विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रूझान आने प्रारंभ…2023 में ‘जय भाजपा-तय भाजपा।’’

यह सब तब बोला जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार विधायकों ने अपने इस्तीफे सौंपने के लिए रविवार रात विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के आवास जाने का फैसला किया। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के निवास पर गहलोत समर्थक विधायकों की बैठक में 92 व‍िधायक शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि यह विधायक अपना इस्‍तीफा डॉ जोशी को सौंपेगे। ये विधायक धारीवाल के घर से एक बस में सवार होकर जोशी के घर पहुंचे।

उन्‍होंने कहा कि विधायक चाहते हैं कि पार्टी आलाकमान उनकी बात सुनकर ही राज्‍य में नेतृत्‍व परिवर्तन के बारे में कोई फैसला करे। वहीं कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए दिल्‍ली से आए पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे व अजय माकन रविवार रात लगभग मुख्‍यमंत्री निवास पर पहुंचे।

 

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...