11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यजालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर...

जालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Published on

जालौन ,

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में एक नवजात बच्ची समेत एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. इस हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

जालौन पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह-सुबह हुई, जब बहराइच जिले के मोतीपुर निवासी बृजेश (42) अपने परिवार के साथ झांसी की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी कार गिरथान गांव के पास पहुंची, कथित तौर पर चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन सड़क के डिवाइडर को तोड़कर विपरीत लेन में चला गया और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में बृजेश, उनकी पत्नी प्रीति (40), उनकी तीन महीने की बेटी और बेटा आशुतोष (13) और एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि मानवी और नंदा नाम के दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए उरई के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. एसएचओ सिंह ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पीड़ित के परिवार को इस त्रासदी की सूचना दे दी गई है.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...