14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर: गांदरबल में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला, 3 की मौत, 5...

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला, 3 की मौत, 5 घायल, सिक्योरिटी हाई अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल से एक आतंकी हमले की खबर सामने आई है, जहां आतंकियों ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने टनल में काम करने वाले मजदूरों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं है। इसके चलते 3 मजदूरों की जान चली गई। वहीं 5 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने फिलहाल 3 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।

आतंकी हमले की खबर मिलते ही सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं और घटनास्थल के आस-पास के पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने शाम के समय फायरिंग की थी, जिसके बाद वे भाग निकले। मृतक मजदूर सुरंग बनाने की परियोजना पर काम कर रहे थे। इस दौरान ही आतंकियों ने उन्हें गोलियों का निशाना बनाया।

कुछ दिन पहले हुई थी बिहार के व्यक्ति की हत्या
बता दें कि दो दिन पहले भी आतंकियों ने शोपियां में एक बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बीते शुक्रवार को पुलिस ने बिहार से आकर काम करन वाले एक मजदूर का शव बरामद किया था। उनका नाम अशोक चौहान बताया गया था।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने की आतंकी हमले की निंदा
इस आतंकी हमले को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सीएमसोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण और कायरतापूर्ण हमले की बहुत दुखद खबर है। ये लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे। इस आतंकवादी हमले में 2 लोग मारे गए हैं और 2-3 अन्य घायल हुए हैं। मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। बता दें कि आतंकी हमला जिस क्षेत्र में हुआ है, वह राज्य के सीएम उमर अब्दुल्ला का विधानसभा क्षेत्र है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...