5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'130-135 सीटों पर जीत दर्ज करेगा जन सुराज', प्रशांत किशोर के 'सिपाही'...

‘130-135 सीटों पर जीत दर्ज करेगा जन सुराज’, प्रशांत किशोर के ‘सिपाही’ ने बताई बिहार चुनाव की रणनीति

Published on

बक्सर:

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बक्सर लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने बिहार की राजनीति को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक राज्यव्यापी आंदोलन है, जो लोगों के जीवन में सार्थक बदलाव लाने की कोशिश कर रहा है।

प्रशांत किशोर को है 130 से 135 सीटों पर जीत की उम्मीद
आनंद मिश्रा ने बताया कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को विश्वास है कि पार्टी 130 से 135 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। आनंद मिश्रा ने यह भी स्वीकारा कि बीते उपचुनावों में पार्टी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, लेकिन उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में जोरदार वापसी की पूरी उम्मीद है।

जन समर्थन से गदगद जन सुराज, मगध में भी मिला साथ
बिहार के मगध क्षेत्र में पार्टी ने कोई विशेष अभियान नहीं चलाया, फिर भी वहां की जनता से जन सुराज को अच्छा समर्थन मिला। आनंद मिश्रा ने कहा, ‘पूरे बिहार में जनता से मिल रहा है पार्टी को सपोर्ट,’ और इसे राज्यभर में पार्टी की स्वीकार्यता का संकेत बताया।

मैं अब बक्सर छोड़ने वाला नहीं हूं: आनंद मिश्रा
अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे आनंद मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि वे अब बक्सर में ही रहेंगे और यहीं से लोगों की सेवा करेंगे। उनका दावा है कि बक्सर की सभी विधानसभा सीटों पर जन सुराज का कब्जा होगा।

आनंद मिश्रा ने आज की राजनीति पर करारा तंज कसते हुए कहा कि नेताओं का काम अब सिर्फ शादियों में शिरकत करने या लोगों की मोटरसाइकिल छुड़वाने तक सीमित रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा जनप्रतिनिधि जनता की असली समस्याओं से दूर भागते हैं।

आनंद मिश्रा ने बताई जन सुराज की रणनीति
प्रशांत किशोर के ‘खास सिपाही’ आनंद मिश्रा ने बिहार चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति भी बताई। उन्होंने साफ किया कि जन सुराज का मिशन सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों पर गंभीरता से काम करना है। आनंद मिश्रा ने कहा कि जनता से मुद्दे से नेता मुंह मोड चुके हैं। उन मुद्दों को जन सुराज उठाएगा और सरकार से सवाल भी पूछेगा। जब तक उन मुद्दों का कोई हल नहीं होगा, जन सुराज पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने फिर दोहराया कि वे और प्रशांत किशोर मिलकर बिहार की जनता की सेवा करेंगे और एक पारदर्शी, जवाबदेह राजनीति की शुरुआत करेंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...