10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यजौनपुर हत्याकांड: बेटी से थे डी-फार्मा स्टूडेंट अनुज यादव के संबंध, गुस्से...

जौनपुर हत्याकांड: बेटी से थे डी-फार्मा स्टूडेंट अनुज यादव के संबंध, गुस्से में पिता ने चाकू से गोद डाला, गिरफ्तार

Published on

जौनपुर ,

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुए डी-फार्मा छात्र अनुज यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्यारोपी का नाम मनोज यादव है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, मनोज की बेटी से अनुज के संबंध थे. ये बात मनोज को नागवार गुजर रही थी. इसी खुन्नस में उसने अनुज को खौफनाक मौत दे डाली.

आपको बता दें कि बुधवार सुबह जिस तरह से अनुज यादव को सड़क पर दौड़ाकर चाकू से मारा गया, उससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. डी-फार्मा का छात्र अनुज सुबह 7 बजे कॉलेज में पेपर देने के लिए घर से निकला था. मगर बीच रास्ते सिकरारा बाजार में उसे घेरकर मौत के घाट उतार दिया गया. खून से लथपथ अनुज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हत्यारोपी मनोज यादव
हालांकि, मनोज की गिरफ्तारी कहां से हुई है पुलिस ने इसकी जानकारी नहीं दी. मनोज यादव को कैसे गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने यह भी नहीं बताया. लेकिन पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए यह जरूर कहा है कि मनोज द्वारा ही वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने हत्या में प्रयोग हुए चाकू को बरामद कर लिया है. वहीं, पुलिस ने घटना में शामिल बाइक भी अपने कब्जे में ले ली है.

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह अनुज यादव की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था.

मृतक के परिजन की तहरीर पर मनोज यादव के विरुद्ध हत्या की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया. पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया था. पुलिस टीम की संयुक्त प्रयास से मनोज यादव की गिरफ्तारी की गई.

अभियुक्त से पुछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि मृतक का उसकी पुत्री के साथ मिलना-जुलना तथा संबंध थे. इसी कारण से गुस्से मे आकर यह घटना कारित की गई. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू तथा बाइक बरामद किया गया है.

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...