18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यजयंत चौधरी बहुत सुलझे इंसान, किसानों की लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे...अखिलेश...

जयंत चौधरी बहुत सुलझे इंसान, किसानों की लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे…अखिलेश ने तोड़ी चुप्‍पी

Published on

लखनऊ

रालोद अध्‍यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की अटकलें 24 घंटे से चल रही हैं। बुधवार को सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्‍पी तोड़ी। यूपी विधानसभा सत्र में शामिल होने से पहले उन्‍होंने कहा- ‘जयंत चौधरी बहुत पढ़े लिखे इंसान हैं। वे बहुत सुलझे हुए इंसान हैं। वे राजनीति को समझते हैं। मुझे उम्‍मीद है कि वे किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।’ दूसरी ओर, नई दिल्‍ली में डिंपल यादव ने कहा कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन नहीं छोड़ेंगे। सपा के साथ अगर उनका तालमेल गड़बड़ाया तो इसके पीछे कोई वजह होगी।

गौरतलब है कि बुधवार सुबह सपा महासचिव शिवपाल यादव ने भी कहा था कि बीजेपी वाले मीडिया को भ्रमित कर रहे हैं। जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। जयंत बड़े सेक्‍युलर हैं। वे हमारे साथ मिलकर बीजेपी को हराने का काम करेंगे। खबर है कि बीजेपी ने जयंत चौधरी को मुजफ्फरनगर समेत वेस्‍ट यूपी में चार लोकसभा और एक राज्‍यसभा सीट देने का ऑफर दिया है। कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी जल्‍द ही एनडीए में शामिल हो जाएंगे।

आरएलडी ने सपा से 12 सीटें मांगी थी
19 जनवरी को जयंत की सपा मुखिया अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात हुई थी। इसके बाद अखिलेश ने रालोद को सात सीटें दिए जाने की घोषणा की थी। हालांकि, सीटें कौन सी होंगी, यह पूरी तरह तय नहीं हो पाया था। सूत्रों की मानें तो आरलडी ने 12 सीटें मांगी थीं। उसमें भी मुजफ्फरनगर, बिजनौर और कैराना सीटों पर अखिलेश चाहते थे कि सपा के नेता रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ें। जयंत इसके लिए तैयार नहीं थे। माना जा रहा है कि इसी को लेकर सपा से रालोद की रार बढ़ी है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...