5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यपटना एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए JDU MLC, मोटा कैश बरामद......

पटना एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए JDU MLC, मोटा कैश बरामद… मंगवाई गई नोट गिनने की मशीन

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के एक विधान पार्षद को पटना एयरपोर्ट के बाहर हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर वीआईपी लाउंज में एमएलसी को बिठाया गया है। वहीं पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू के एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह के पास से भारी मात्रा में कैश मिला है। बताया जाता है कि नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, JDU विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह दिल्ली से वापस पटना लौट रहे थे। पटना एयरपोर्ट पर जांच के दौरान एमएसली से कैश को लेकर सीआईएसएफ ने पूछताछ की तो दिनेश सिंह ने धौंस दिखाई। इस पर सीआईएसएफ ने समझदारी दिखाते हुए जेडीयू नेता से न उलझते हुए इनकम टैक्स को कैश की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही इनकम टैक्स (आईटी) की टीम पटना एयरपोर्ट पर पहुंची और एमएससी को हिरासत में ले लिया। इनकम टैक्स की टीम पूछताछ कर रही है।

नोट गिनने की मंगाई मशीन
बताया जा रहा है कि एमएसली दिनेश सिंह दिल्ली से इलाज कराकर गो एयर की फ्लाइट से पटना पहुंचे थे। उनके पास भारी मात्रा में कैश था। बरामद कैश की गिनती के लिए आयकर विभाग की टीम ने मशीन मंगवाई है। फिलहाल कैश कितना है, इसकी सही जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं मिल सकी है। जांच टीम दिनश सिह से पूछताछ कर रही है।

लोजपा सांसद है एमएलसी की पत्नी
बता दें, दिनेश सिंह मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और काफी कद्दावर नेता हैं। इनकी पत्नी बीना देवी लोजपा की सांसद हैं। बीना देवी ने वैशाली से लोजपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा का चुनाव जीता था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...