6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यझारखंड: शराब के नशे में हुआ झगड़ा, पति ने पत्नी और पांच...

झारखंड: शराब के नशे में हुआ झगड़ा, पति ने पत्नी और पांच साल के बेटे की कर दी निर्मम हत्या

Published on

सरायकेला,

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी. घटना जिले के कपाली थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 35 साल की रविवारी सिंह और उसके पांच साल के बेटे गोलू मुंडा के रूप में हुई है. आरोपी पति और पत्नी दोनों शराब के आदी थे और अक्सर झगड़ा करते थे. सोमवार को भी उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गुस्से में आकर पति ने धारदार हथियार उठाया और पहले अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. जब मासूम बेटा अपनी मां को बचाने के लिए आया, तो पिता ने उसे भी बेरहमी से मार डाला.

पुलिस ने आरोपी को दबोचा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में मातम छाया हुआ है. पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े आम बात थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह विवाद इस हद तक बढ़ जाएगा कि मासूम बच्चे की भी जान चली जाएगी.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...