10 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यझारखंडः पत्नी का गला घोंटा, 4 माह की बेटी को कुचला... दिल...

झारखंडः पत्नी का गला घोंटा, 4 माह की बेटी को कुचला… दिल दहला देगी वारदात

Published on

गढ़वा,

गढ़वा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, एक युवक ने लड़की के साथ अंतरजातीय प्रेम विवाह किया. इसके बाद उसके एक बेटी भी हुई. इसी बीच युवक के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी तो युवक पत्नी व बेटी से दूर रहने लगा. एक दिन युवक ने 4 महीने की बेटी को पैरों से कुचलकर मार डाला और पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव कुएं में डाल दिया. लंबी जांच-पड़ताल के बाद घटना के दो माह बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में दो माह पहले एक महिला का शव पुलिस ने टाटीदिरी गांव के कुएं से बरामद किया था. इसी के साथ झाड़ी से एक नवजात बच्ची का शव भी मिला था. उस समय लोगों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया था. पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी किसी ने महिला के शव की शिनाख्त नहीं की.

इसके बाद पुलिस ने 72 घंटे के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की तो महिला की शिनाख्त रंका थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव निवासी विनीता कुमारी के रूप में हुई. पुलिस ने विनीता की मां और पिता से संपर्क किया तो हकीकत सामने आई.

गांव समाज के डर से अलग रहता था अरविंद
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि विनीता के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी से टाटीदीरी गांव निवासी अरविंद साव ने प्रेम प्रसंग के बाद अंतरजातीय विवाह किया था. अरविंद साव ने एक लड़की से अंतरजातीय विवाह किया था. उसके चार माह की बेटी भी थी. अरविंद गांव समाज से डरकर महुली में रहता था. अरविंद अंतरजातीय विवाह करने के बाद परेशान था. इसी बीच अरविंद के माता-पिता ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी. इसके बाद अरविंद विनीता को पत्नी मानने से इनकार करने लगा.

30 मई को विनीता ने अरविंद से कहा कि वह उसके घर पर रहना चाहती है. दोनों में कहासुनी होने लगी. अरविंद ने विनीता के साथ मारपीट की. विनीता की गोद से चार माह की बच्ची जमीन पर गिर गई. अरविंद ने उस दुधमुंही बच्ची की गर्दन पर पैर रखकर गला दबा दिया. जिससे बच्ची ने वहीं दम तोड़ दिया. यह देखकर विनीता चीखने चिल्लाने लगी तो अरविंद ने विनीता का साड़ी के पल्लू से गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि अरविंद ने साक्ष्य छिपाने के लिए गांव के ही कुएं में विनीता के शव को डाल दिया और बेटी का शव झाड़ी में फेक दिया. आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया गया है.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...