9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'JP ने 3 साल किया था.. आप 13 साल कीजिए', नीतीश के...

‘JP ने 3 साल किया था.. आप 13 साल कीजिए’, नीतीश के खिलाफ BJP से भी तेज बैटिंग कर रहे RCP

Published on

पटना

‘मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को नागालैंड जाकर काम करने का शौक है तो मुख्यमंत्री का पद छोड़ कर जाएं। जेपी ने 3 साल वहां की जनता की सेवा की थी, आप मुख्यमंत्री पद छोड़कर 13 साल तक कीजिए।’ रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP) बीजेपी से भी तेज बैटिंग सुशासन बाबू के खिलाफ कर रहे हैं। लोकनायक का नाम सुनते ही नेताओं का चेहरा चमक उठता है। बीजेपी के नेता नीतीश कुमार को कांग्रेस और उसके कार्यकाल की याद दिला रहे हैं। बिहार की सियासत में आज कल ‘पॉलिटिकल फेस्टिव वीक’ चल रहा है। जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा में 7 अक्टूबर को करोड़ों की योजनाओं का सीएम नीतीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। 8 अक्टूबर को पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि देने के लिए जेपी के गांव पहुंचे। 11 अक्टूबर को जयंती के मौके पर लोकनायक की कर्मभूमि नागालैंड जा रहे। उधर, बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जेपी के गांव सिताब दियारा में जयंती मनाने आ रहे हैं। लिहाजा जेपी को लेकर पाटलिपुत्र की सियासत में जोश भर गया है।

‘मुख्यमंत्री पद छोड़ें तब जाएं नागालैंड’
लोकनायक जयप्रकाश नारायण को लेकर बिहार में खूब सियासी बयानबाजी हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी जयंती यानी 11 अक्टूबर को नागालैंड जा रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ‘जेपी को जेल किसने भेजा? देश में इमरजेंसी किसने लगाई? छात्र आंदोलन किसके खिलाफ था? आज उसी के गोदी में (नीतीश कुमार) जाकर बैठ गए हैं। जेपी के तथाकथित अनुयायी (नीतीश कुमार) के नागालैंड जाने से काम नहीं चलेगा। जयप्रकाश जी ने नागालैंड में समय बिताया था। जनता की सेवा की थी। कभी सत्ता में नहीं रहे। उन्हें न मुख्यमंत्री बनने का शौक था, न ही प्रधानमंत्री बनने का। वो जनता के सच्चे सेवक थे। मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को नागालैंड जाकर काम करने का शौक है तो मुख्यमंत्री का पद छोड़ कर जाएं। जेपी ने 3 साल वहां की जनता की सेवा की थी, आप मुख्यमंत्री पद छोड़कर 13 साल तक कीजिए।’

’17 साल में पहली बार जेपी का गांव याद आया’
ऐसी बात नहीं कि इस तरह के बयान सिर्फ आरसीपी सिंह ही दे रहे। बीजेपी के नेता भी नीतीश कुमार को लेकर हमलावर हैं। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि ’17 वर्ष के शासन में पहली बार किसी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। बिहार सरकार को शुक्रवार को अचानक याद आया की जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई जाए। अमित शाह से इतने डरे हुए हैं कि उनके आने से पहले ही वे सिताब दियारा पहुंच गए। अचानक उन्हें सिताब दियारा के विकास की चिंता होने लगी। पूर्व सड़क परिवहन मंत्री नितिन नवीन ने 6 महीने पहले जिस सड़क का निर्माण कराया था, उसका आनन फानन में उद्घाटन किया गया। कांग्रेस और परिवारवाद के गोद में बैठकर नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरा कर रहे हैं। जयप्रकाश नारायण कांग्रेस और परिवारवाद के खिलाफ में लड़ते रहे थे। नीतीश कुमार उनके नीतियों के खिलाफ में कार्य कर रहे हैं।’

‘भ्रष्टाचारियों के गोद में बैठकर सरकार चला रहे’
वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी तानाशाह, भ्रष्टाचार, परिवारवाद के विरोध में संपूर्ण क्रांति का नारा दिए थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचारियों के गोद में बैठकर और कांग्रेसियों के साथ सरकार चला रहे हैं। इनका कोई नैतिक अधिकार नहीं बनता कि ये खुद को जेपी का शिष्य कहें। जेपी के सिद्धांतों की बखान और चर्चा करें। जब देश के गृह मंत्री बिहार आते हैं, जेपी की जयंती को लेकर तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में राजकीय कार्यक्रम की घोषणा करते हैं। बीजेपी महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण के सिद्धांतों को जमीन पर उतार रही है। अमित शाह के बिहार आगमन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है उनको आना है तो आएं, घूमकर देखें। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा वो तो अब कांग्रेस के साथ हैं। अब बीजेपी इनके (जेपी) क्रांति और सिद्धांतों को हर घर तक पहुंचाएगी।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...