9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यबिहार में जंगलराज : छपरा में डबल मर्डर से सनसनी, गोदरेज शोरूम...

बिहार में जंगलराज : छपरा में डबल मर्डर से सनसनी, गोदरेज शोरूम के मालिक और भाई को गोलियों से भूना

Published on

छपरा

बिहार के छपरा में मंगलवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने गोदरेज शोरूम के मालिक अमरेंद्र सिंह और उनके भाई शंभू सिंह को गोली मार दी। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। छपरा में हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस
अमरेंद्र सिंह और शंभू सिंह को गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। भगवान बाजार के थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार और सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से पूछताछ की और मामले की जानकारी ली।

उमा नगर के रहने वाले थे अमरेंद्र
अमरेंद्र सिंह (45) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमा नगर के रहने वाले थे। वहीं, दूसरे मृतक शंभू नाथ सिंह इसुआपुर इलाके के निवासी थे। दोनों ही व्यवसायी थे और शहर में उनकी अच्छी पहचान थी। एसएसपी डॉ कुमार आशीष भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच के निर्देश दिए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

जमीन कारोबार से भी जुड़े थे अमरेंद्र
अमरेंद्र सिंह जमीन के कारोबार से भी जुड़े हुए थे। वे छपरा रोटरी क्लब और कई सामाजिक संगठनों में सक्रिय थे। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...