15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'जैसे तुम्हारे पिता को मारा, वैसे ही तुम्हें भी मार देंगे'… जीशान...

‘जैसे तुम्हारे पिता को मारा, वैसे ही तुम्हें भी मार देंगे’… जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी

Published on

मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ईमेल के जरिए से धमकी दी गई है। सिद्दीकी ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। इसके बाद पुलिस की एक टीम जीशान के घर पहुंची। इस धमकी ने सिद्दीकी परिवार की सुरक्षा के मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी की 6 महीने पहले हत्या कर दी गई थी। उस मामले के आरोपपत्र में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम है।

जीशान से 10 करोड़ की डिमांड
विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। जीशान की निजी ईमेल आईडी पर कुछ घंटे पहले एक धमकी भरा ईमेल आया था। मेल में लिखा है कि तुमको उसी तरह मार दिया जाएगा जिस तरह तुम्हारे पिता को मारा गया था। इस ईमेल में जीशान से 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है।

कैसे मिली धमकी?
जीशान सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक धमकी भरा ईमेल मिला है। तभी पुलिस टीम उनके घर पहुंची। पुलिस फिलहाल सिद्दीकी से पूछताछ कर रही है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह मेल कहां से आया और धमकी की वास्तविक गंभीरता क्या है। दिलचस्प बात यह है कि जीशान को मिले धमकी भरे ईमेल में भी डी कंपनी का जिक्र है। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है।

जीशान के घर पहुंची पुलिस
मेल में कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम जीशान सिद्दीकी हत्याकांड में जोड़ा गया। यह ग़लत है। सिद्दीकी को भेजे गए ईमेल में कहा गया था कि यदि आप पैसा देने को तैयार हैं तो आपको जगह बता दी जाएगी। मेल भेजने वाले व्यक्ति के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल बांद्रा पुलिस की एक टीम जीशान के घर पर है और उससे जानकारी जुटा रही है।

पिछले साल हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
पिछले साल 12 अक्टूबर की रात जीशान सिद्दीकी के पिता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी को जीशान के कार्यालय के बाहर गोली मारी गई। तीन हमलावरों ने हत्या को अंजाम दिया।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...