9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यकानपुर हादसा: कोरथा गांव जाकर पीड़ित परिवारों से मिले CM योगी, हालचाल...

कानपुर हादसा: कोरथा गांव जाकर पीड़ित परिवारों से मिले CM योगी, हालचाल पूछा

Published on

कानपुर

कानपुर के नर्वल तहसील के कोरथा गांव में भीषण हादसे के बाद से हाहाकार मचा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने की इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कोरथा गांव पहुंचकर घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। भीषण हादसे के बाद से गांव में नेता-अधिकारियों और मीडिया का तांता लगा हुआ है। हादसे में गांव के 9 परिवारों के 26 लोगों की मौत हुई है। जिसमें किसी ने अपना लाडला खो दिया तो कोई अनाथ हो गया है।

मृतक व्यक्ति के परिवार से मिले योगी
हादसे में अपने घर का सदस्य खो चुके एक परिवार से जब सीएम योगी मिलने पहुंचे, तो उन्होंने दुखी महिला से इस घटना को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही सीएम योगी ने महिला से पूछा कि क्या आप अपनी बच्ची को स्कूल पढ़ने भेजते है। इस पर महिला ने मना कर दिया, जिस पर सीएम ने बच्ची की मां से बिटिया को रोज स्कूल भेजने के लिए कहा।

कैसे हुआ हादसा?
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। कई घरों के चिराग उजड़ गए। महिलाओं और बच्चों की जान जाने के बाद लोगों की आंखों के आंसू थम नहीं पा रहे हैं। रह-रहकर चीत्कार उठती है, जो लोगों को रुला देती है। राजू निषाद ने गांव के ही प्रह्लाद निषाद से ट्रैक्टर लिया था। उसके एक वर्षीय बेटे का उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन कार्यक्रम था। वापस लौटने के क्रम में हादसा हो गया। कोरथी में ट्रैक्टर ट्रॉली पर करीब 50 लोग सवार हुए थे। गांव से फतेहपुर होते हुए उन्नाव के बक्सर स्थित चंडिका मंदिर सभी पहुंचे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि मुंडन कराकर लौटते समय ट्रैक्टर ड्राइवर औ राजू और कुछ अन्य ग्रामीणों ने शराब पी ली। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क पर फर्राटे से दौड़ा दिया गया। साढ़ और घाटमपुर के बीच हरदेव बाबा मंदिर के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में ड्राइवर ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर सड़क के किनारे बने तालाब में जा गिरी। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई।

प्रदेश में अब सड़क सुरक्षा पर वृहत अभियान
सीएम योगी ने घायलों से मुलाकात के बाद कहा कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर वृहत अभियान चलेगा। इसके लिए हमने रविवार सुबह की सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की है। सड़क परिहन के साथ-साथ सड़क निर्माण, शिक्षा, पीडब्लूडी, गृह विभाग को साथ जोड़ा है। ये सभी विभाग जागरूकता के कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना तैयार करेंगे। इस पर प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम चलेगा।

कानपुर के हैलेट अस्पताल भी पहुचे सीएम योगी
कानपुर के हैलेट अस्पताल में घायलों से मुलाकात करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सभी लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दुर्घटना दर्दनाक होती है। जनहानि काफी ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि ट्रॉली, ट्रैक्टर और पिकअप, लोडर आदि का इस्तेमाल केवल माल ढोने में किया जाए। उसपर लोगों को नहीं चढ़ाया जाए। इन वाहनों की दुर्घटना में लोगों को उचित कार्रवाई की जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन और सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के प्रति केंद्र और राज्य की संवेदनाएं हैं। राष्ट्रपति ने भी इस पर शोक जताया है। इस प्रकार की घटनाएं सभी के लिए दुखद हैं। हमें इस पर रोक लगाने के लिए काम करना चाहिए।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...