9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यकर्नाटक: 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हत्या,...

कर्नाटक: 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी एनकाउंटर में ढेर

Published on

हुबली,

कर्नाटक के हुबली में एक पांच साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश के बाद हत्या करने के मामले में आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. आरोपी की पहचान रक्षित क्रांति के तौर पर हुई. आरोपी कथित तौर पर बच्ची को एक शेड में लेकर गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की. बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. हालांकि, इससे पहले आरोपी ने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर भाग चुका था. आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरे की मदद से हुई. आरोपी को सीसीटीवी कैमरे में बच्ची को घर के सामने खेलते हुए उठाकर ले जाते हुए देखा गया.

हुबली पुलिस ने क्या जानकारी दी?
हुबली पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने बताया कि पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई तो उसने भागने की कोशिश की और हमला कर दिया. जिसके जवाब में पुलिस ने दो राउंड गोलियां चलाईं. जो आरोपी के एक पैर में और दूसरी उसकी पीठ में जाकर लगी. हमले में एक पुलिस उप-निरीक्षक और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए किम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने बताया कि जब 35 साल के रक्षित क्रांति से पूछताछ की गई तो पता चला कि वो बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला था. उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था. पुलिस ने जानकारी दी कि रक्षित पिछले दो-तीन महीने से शहर के कई स्थानों पर यात्रा कर रहा था. वह कंस्ट्रक्शन साइट और होटल में काम किया करता था. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. पुलिस रक्षित के ठिकानों के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए पटना में एक टीम भेजी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this