4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यकर्नाटक : दलित व्यक्ति का जबरन धर्मांतरण, खतना कर बीफ भी खिलाया;...

कर्नाटक : दलित व्यक्ति का जबरन धर्मांतरण, खतना कर बीफ भी खिलाया; केस दर्ज

Published on

हुबली

कर्नाटक के हुबली में एक दलित व्यक्ति को कथित रूप से जबरन धर्मांतरण करा कर उसे इस्लाम अपनाने पर मजबूर करने का मामला सामने आया। इसके साथ ही कथित तौर पर उसका खतना कर दिया गया और उसे उसकी इच्छा के खिलाफ उसे ‘बीफ’ खाने के लिए बाध्य किे जाने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ-साथ दलित व्यक्ति पर तीन हिंदुओ का धर्मांतरण कराने का भी दबाव डाला गया था।

पुलिस ने मामले में श्रीधर गंगाधर (26) की शिकायत के आधार पर कहा कि उसने 12 लोगों के विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी है हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रदेश के मांड्या निवासी गंगाधर ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका नाम भी बदलकर मोहम्मद सलमान कर दिया गया। उसके अनुसार मई में वह मांड्या के मड्डूर तालुक के कोप्पा के अत्तावर रहमान के संपर्क में आया।

बीफ खाने पर मना किया तो मारपीट
पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि रहमान उसे बेंगलुरु में कथित रूप से बनाशंकरी मस्जिद ले गया और वहां अजीज साब नामक एक अन्य आरोपी उसे इस्लाम की पाठ पढ़ाने लगा। पुलिस ने कहा कि बेंगलुरु में उसे कई मस्जिदों में ले जाया गया और बाद में उसका खतना कर दिया गया और उसे ‘बीफ’ खाने को बाध्य किया गया। शिकायत के अनुसार जब गंगाधर ने बीफ खाने से मना किया तब उसके साथ मारपीट की गई।

आसपास के मस्जिदों में भी ले गए आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी उसे तिरुपति और उसके असपास की मस्जिदों में भी ले गए जहां उन्होंने उसे कुरान सीखने और इस्लामिक तरीके से नमाज पढ़ने का तौर तरीका बतलाया। पुलिस का कहना है कि एक दिन आरोपियों ने उसे कम से कम तीन हिंदुओं को मुसलमान बनाने का लक्ष्य दिया, उन्होंने उन्हें पिस्तौल दिया और उसका फोटो खींच लिया।

 

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...