16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यकठुआ: सीमा पार से आए थे मारे गए दोनों आतंकी, PAK मेड...

कठुआ: सीमा पार से आए थे मारे गए दोनों आतंकी, PAK मेड चॉकलेट और दवाएं बरामद

Published on

कठुआ,

जम्मू्-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ बुधवार को खत्म हो गई. इसमें दो आतंकवादी मारे गए. वहीं CRPF के एक जवान शहीद हो गए. यह एनकाउंटर मंगलवार की शाम हीरानगर थाना क्षेत्र के सैदा सुखल गांव के पास शुरू हुई थी, जो आज दोपहर खत्म हो गई. मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में असलहा, गोलियां, पाकिस्तान में बनी दवाई, लंबे समय तक चलने वाली खाने की सूखी चीजें और कम्यूनिकेशन उपकरण भी बरामद हुए हैं.

मंगलवार को मुठभेड़ शुरू होते ही एक आतंकवादी को मार गिराया गया था. वहीं दूसरे आतंकी को आज दोपहर मारा गया. इस घटना में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई. मारे गए आंतकी हाल में ही घुसपैठ कर आए आतंकवादी समूह के सदस्य थे. इस मुठभेड़ में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ है. उसकी स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है.

आतंकियों के पास से मिले ये सामान
30 राउंड के साथ तीन मैगजीन, 24 राउंड के साथ एक मैगजीन, एक अलग थैली में 75 राउंड गोलियां, 3 जिंदा ग्रैनेड, एक लाख रुपये कैश (200 और 500 के नोट की गड्डियां शामिल ), पाकिस्तान में बनी हुई चॉकलेट, सूखा चना और रोटियां, पाकिस्तान में बनी दवाईयां, इनमें पेनकिलर, एक सिरिंज, दो पैकेट ए4 बैट्री, टेप लपेटी हुई एक हैंडसेट जिसमें एंटिना लगा था, इससे दो तार लटक रहे थे, एक एम4 कारबाइन, एक एके-47 बरामद हुआ.

मारे गए आतंकियों की नहीं हुई है पहचान
मारे गए आतंकियों की पहचान की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. अनुमान है कि सीमा पार से ये आतंकी घुसपैठ कर घाटी में आए थे. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां, गोला बारूद और खाने पीने के सामान और दवाईयां मिली है. इन सब पर मेड इन पाकिस्तान का लेबल चिपका हुआ है.

सीमा पार से आए थे आतंकी
आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ को मॉनिटर करने वाले और मौके पर मौजूद एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने बताया कि यह ऑपरेशन अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. अभी और भी आतंकवादी छिपे हो सकते हैं. सुरक्षा बल अभी भी निगरानी कर रही है और आतंकियों की तलाश जारी है. लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी है कि छिपे हुए आतंकियों को तलाश कर उनका सफाया किया जाए.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...