9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यतांत्रिकों के कहने पर KCR ने बदला TRS का नाम, वित्तमंत्री निर्मला...

तांत्रिकों के कहने पर KCR ने बदला TRS का नाम, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का तेलंगाना CM पर निशाना

Published on

हैदराबाद

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा। उन्होंने केसीआर पर अंधविश्वासी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि तांत्रिकों और अंकशास्त्रियों के कहने पर उन्होंने राज्य सचिवालय जाना बंद कर दिया और लंबे समय तक महिलाओं को अपने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया। उन्होंने यहां तक कहा कि केसीआर ने तांत्रिकों की सलाह पर पर अपनी पार्टी का नाम बदल दिया। केसीआर ने दशहरे के दिन 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए अपनी पार्टी का नाम बदला है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) रखा और इसे नैशनल पार्टी बना दिया है।

‘तेलंगाना को दिया धोखा’
सीतारमण ने एक बयान में कहा, ‘तेलंगाना की भावना को समझने के लिए टीआरएस का गठन किया गया था। राव ने तेलंगाना को धोखा दिया और तांत्रिकों की सलाह पर टीआरएस का नाम बदलकर भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) कर दिया।’ उन्होंने कहा कि जब तेलंगाना का गठन हुआ था, राव ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बात की थी लेकिन चार साल तक, 2014 से 2018 तक, टीआरएस सरकार में एक भी महिला मंत्री नहीं थी।

‘5 साल तक कोई महिला मंत्री नहीं बनाई’
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि दक्षिणी राज्य में टीआरएस के फिर से सत्ता में आने के बाद भी लगभग एक साल तक कैबिनेट में कोई महिला मंत्री नहीं रही। उन्होंने कहा, ‘केसीआर ने तांत्रिकों और अंकशास्त्रियों की सलाह पर सचिवालय जाना बंद कर दिया, कई वर्षों तक महिलाओं को अपने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया और अब अपनी पार्टी का नाम बदल लिया है।’

कालेश्वरम परियोजना के बारे में बात करते हुए, वित्तमंत्री ने कहा कि इसे 40,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ पूरा किया जाना था, जो वृद्धि के कारणों पर उचित स्पष्टीकरण के बिना 1.4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सीतारमण ने आरोप लगाया कि टीआरएस सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। इधर सब्जियों पर मंहगाई की मार की खबरों आने के बाद निर्मला सीतारमण शनिवार की शाम को खुद सब्जी मंडी पहुंचीं। उन्होंने तमिलनाडु के चेन्नै में एक बाजार से सब्जियां खरीदीं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...