16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यगुजरात से गायब कांग्रेस पर केजरीवाल ने चला 'माइंडगेम', BJP को भी...

गुजरात से गायब कांग्रेस पर केजरीवाल ने चला ‘माइंडगेम’, BJP को भी पड़ेगा भारी!

Published on

अहमदाबाद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थकों से अपील की है। केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि कांग्रेस समर्थक अपनी पार्टी को वोट न करें। केजरीवाल ने कहा कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पांच सीट भी नहीं जीत पाएगी। इसके जवाब में कांग्रेस ने अपना वीडियो संदेश जारी कर केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम बताया है।

केजरीवाल ने अपने संदेश में कांग्रेस के पारंपरिक समर्थकों से ‘आप’ को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस को वोट देने का मतलब है अपना वोट बर्बाद करना।’ उन्होंने कहा ‘कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पांच से भी कम सीटें मिलेंगी। कांग्रेस का जो भी विधायक जीतेगा, वह बाद में बीजेपी में शामिल हो जाएगा।’

गुजरात के कांग्रेस प्रभारी व राजस्थान के विधायक रघु शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो संदेश में कहा कि केजरीवाल की पार्टी एक भी सीट नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा ‘मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि आपकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। आप बीजेपी की बी-टीम हैं। मैं आपको लिखित में देता हूं कि आपको गुजरात में एक भी सीट नहीं मिलेगी।’

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...