रांची:
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पार्टी आलाकमान ने अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राजेश ठाकुर पहले कार्यकारी अध्यक्ष थे, जिन्हें बाद में 25 अगस्त 2021 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया था। अब उन्हें हटाकर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केशव महतो कमलेश को जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केशव महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति से केशव महतो को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राजेश ठाकुर को उनके काम के लिए तारीफ भी की गई है। इसी चिट्ठी में रामेश्वर उरांव को झारखंड कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।
केशव महतो कमलेश बने झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष
झारखंड कांग्रेस संगठन में सिर्फ दो ही बदलाव किए गए हैं। इसके बाद किसी के नाम की चर्चा फिलहाल नहीं है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। केशव महतो अब झारखंड कांग्रेस को चुनाव में आगे ले जाएंगे। ये फैसला पार्टी आलाकमान ने लिया है।
राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को जिम्मेदारी
झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने संगठन में नई जान फूंकने के लिए यह कदम उठाया है। राजेश ठाकुर 25 अगस्त 2021 से प्रदेश अध्यक्ष थे। अब उनकी जगह केशव महतो कमलेश को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रामेश्वर उरांव को झारखंड कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया
AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर केशव महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। पत्र में लिखा है, ‘केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति से केशव महतो को यह जिम्मेदारी दी गई है।’ पत्र में राजेश ठाकुर के काम की तारीफ भी की गई है। इसी पत्र में रामेश्वर उरांव को झारखंड कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।