11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यMMS कांड से चर्चा में आए कुल्हड़ पिज्जा कपल ने मौत की...

MMS कांड से चर्चा में आए कुल्हड़ पिज्जा कपल ने मौत की धमकी के बाद लिया ये बड़ा फैसला, जानें

Published on

चंडीगढ़:

पंजाब के जालंधर का कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि कुल्हड़ पिज्जा दंपती सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर उर्फ रुप अरोड़ा ने भारत छोड़ दिया है। वे लगातार जान से मारने की धमकियों के बाद ब्रिटेन चले गए हैं। पिछले कुछ महीनों में इस जोड़े को कई विवादों का सामना करना पड़ा था। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थीं। दिसंबर, 2024 दिन पहले इन दोनों कपल के तलाक लेने की चर्चाएं भी सामने आई थीं। अब दोनों के यूके जाने की चर्चा सामने आई है। कुल्हड़ पिज्जा कपल ने पिछले साल एक बच्चे को जन्म भी दिया था।

विवादों ने नहीं छोड़ा पीछा
जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर नकोदर चौक तक आगे बढ़े कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अपने अनोखे पिज्जा के आइडिया से देशभर में पहचान बनाई थी। मिट्टी के कुल्हड़ में सर्व किया जाने वाला यह पिज्जा फूड ब्लॉगर्स के बीच लोकप्रिय हो गया। कपल को उनके इनोवेशन के लिए काफी तारीफ भी मिली थी, लेकिन कर्मचारी द्वारा लीक गया उनका निजी वीडियो उनका पीछा करता रहा। इसके बाद इस कपल ने जो वीडियो शूट किए उन पर भी विवाद हुआ। सहज अरोड़ा के पगड़ी पहनने पर भी विवाद हुआ था। निहंगों ने सहज अरोड़ा को धमकी भी दी थी। इसमें कहा था कि या तो वीडियो बनाने बंद करे या फिर पगड़ी पहनना बंद कर दे। साेशल मीडिया स्टार बना यह कपल इंटरनेट की दुनिया में छा गया था।

नई जिंदगी की शुरुआत
विवादों के खत्म नहीे होने के बाद अब चर्चा है कि सहज और रूप अरोड़ा ब्रिटेन में एक नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं। विवादों और धमकियों के बादे कपल यूके शिफ्ट हो गया है। सहज अरोड़ा के इंस्टग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर हैं। जब उन्होंने सिर्फ 802 पाेस्ट ही डाली हैं। सहज अरोड़ा ने अपने अकाउंट पर छह हफ्ते पहले की थी। तो वहीं रुप अरोड़ा ने पांच दिन पहले एक पोस्ट डाली है। रुप अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से अधिक फॉलोवर हैं। दोनों कपल ने जब अपना रेस्टाेरेंट खोला था तो उसका नाम वायरल फ्रेश ओ बाइट्स रखा था। इसकी टैग लाइन कुल्हड़ पिज्जा कपल रखी थी। शुरुआत में यह कपल एक ठेला लगाता था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this