11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यकच्छ: 490 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की को 34...

कच्छ: 490 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की को 34 घंटे बाद बाहर निकाला, हुई मौत

Published on

कच्छ,

कच्छ जिले के भुज तालुका के कंढेराई गांव में 22 वर्षीय एक लड़की 560 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी. इस घटना के बाद जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ, पुलिस और दमकल विभाग समेत कई एजेंसियों ने मिलकर 33 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लड़की को बाहर निकाला और उसे अस्पताल भेजा. जांच डॉक्टरों ने जांच बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे राजस्थान के प्रवासी मजदूर परिवार की यह लड़की बोरवेल में गिर गई थी. बोरवेल की गहराई 540 फीट थी और वह 490 फीट पर जाकर फंस गई. बोरवेल का व्यास केवल एक फुट था, जिससे बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया.

बोरवेल से निकली 22 वर्षीय लड़की
जिला प्रशासन ने सबसे पहले कैमरे की मदद से लड़की की उपस्थिति की पुष्टि की. इसके बाद एनडीआरएफ, बीएसएफ, दमकल सेवा और स्थानीय टीमों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. टीमों ने कड़ी मेहनत करते हुए लड़की को बोरवेल से बाहर निकाला.

बचाव के समय लड़की बेहोश थी. उसे तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से भुज अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. एसपी विकास सुंडा ने लड़की की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि 34 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बोरवेल से निकाला गया था. अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है, ताकि सारी जानकारी सामने आ जाए.

33 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
बता दें कि, राजस्थान के कोटपूतली में कुछ दिन पहले ही 150 फीट गहरे बोरवेल में तीन साल की बच्ची गिर गई थी. जिसे 10वें दिन बाहर निकाला गया था. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था.

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...