7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ से लौटने वाले लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे रामलला के दर्शन करने,...

महाकुंभ से लौटने वाले लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे रामलला के दर्शन करने, राम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

Published on

अयोध्या:

संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था और भव्यता का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। वहीं अयोध्या में हनुमानगढ़ी और प्रभु राम का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। हनुमानगढ़ी के सिंह द्वार रामपथ पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है, जिसके चलते राम मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार बंद किया गया है। पंक्तिबद्ध श्रद्धालु दर्शन के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रयागराज में संगम दर्शन और स्नान के बाद भारी संख्या में भगवान राम का दर्शन-पूजन करने के लिए राम नगरी अयोध्या आ रहे हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि बहुत से श्रद्धालु कुंभ के बाद अयोध्या में भी आ रहे हैं। महाकुंभ के कारण अयोध्या में प्रतिदिन औसतन दो लाख से अधिक भक्तों की संख्या बढ़ गई है। इससे भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ स्थानों पर निर्माण रोक दिया गया है। निर्माण फरवरी तक रुका रह सकता है।

रोज डेढ़ लाख श्रद्धालु कर रहे रामलला के दर्शन
22 जनवरी को राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या में श्रद्धालु जुटे थे। उस दौरान भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। आंकड़े बताते हैं कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बढ़ा है। कई रिकॉर्ड टूटे हैं। मौजूदा समय में हर रोज आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से देश के प्रमुख धर्म स्थलों में नंबर एक पर है।

अयोध्या में 2016 से पहले हर साल औसतन 2.83 लाख पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आगमन होता था, अब वहां रोज लगभग एक से डेढ़ लाख लोग आ रहे हैं। सितंबर 2024 तक अयोध्या में करीब 13.50 करोड़ पर्यटक एवं श्रद्धालु पहुंचे थे।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....