11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यमिशन 2024 से पहले एक्शन में आए लालू-नीतीश, RJD ने सेट कर...

मिशन 2024 से पहले एक्शन में आए लालू-नीतीश, RJD ने सेट कर दिया शरद यादव का काम

Published on

पटना

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत करने का बिगुल फूंक चुके हैं। इसके लिए वो अपने तरकश के तीरोंं को समेटने की कोशिश में नजर आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले उन्‍होंने अपने पुराने तीर प्रशांत किशोर का संधान किया। जिसके बाद प्रशांत और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। अब उनकी मुलाकात शरद यादव से होने वाली है। कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे शरद यादव उनकी पार्टी के संस्‍थापक सदस्‍यों में से एक कहे जाते हैं। 20 सितंबर को शरद यादव पटना आ रहे हैं। बताया जा रहा है शरद यादव को पटना बुलाने और भाजपा विरोधियों को संगठित करने की मुहिम में लालू यादव भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि शरद यादव को नीतीश कुमार के कहने पर लालू यादव ने फोनकर पटना बुलाया है। शरद यादव पटना पहुंचते ही लालू यादव से मिलने जाएंगे। फिर आरजेडी ऑफिस पहुंचकर बैठक में शिरकत करेंगे। उनकी मुलाकात नीतीश कुमार से भी होनी तय मानी जा रही है। बता दें कि शरद यादव आगामी 20 को लगभग 3 साल बाद पटना पहुंचेंगे। इस दिन शरद यादव आरजेडी कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे।

बताते चलें कि नीतीश कुमार और शरद यादव की पहले राउंड की मुलाकात बीते 6 सितंबर को दिल्ली में हो चुकी है। सीएम नीतीश कुमार ने शरद यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने शरद यादव से इस बात पर भी चर्चा की थी कि मौजूदा वक्त की राजनीतिक माहौल को देखते हुए क्‍या किया जाना चाहिए। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया था कि राजनीतिक माहौल को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि सभी विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करे। उस वक्‍त शरद यादव की ओर से विपक्ष के नेता के तौर पर नीतीश कुमार को सबसे बेहतर बताया। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार से बेहतर चेहरा कोई और नहीं हो सकता है।

लालू ने सोच रखा है शरद की काम
ऐसे में अब शरद यादव का बिहार दौरा, भले ही लालू यादव के बुलावे पर हो रहा है। शरद यादव पटना आ रहे हैं। बिहार में उन्‍हें क्‍या करना है। लालू यादव ने उनके लिए काम सोच रखा है। अपनी प्लानिंग को अंजाम देने के लिए लालू यादव के साथ-साथ अब नीतीश कुमार को शरद यादव की जरूरत है। बता दें की शरद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्‍वस्‍थ होने के बाद उन्होंने पटना आने का लालू यादव का निमंत्रण स्‍वीकार लिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...