17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यअरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुआ भूस्खलन, उत्तराखण्ड में गर्मी से...

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुआ भूस्खलन, उत्तराखण्ड में गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने दी जानकारी

Published on

नई दिल्ली,

मॉनसून आने के बाद से ही अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है. अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन हुआ है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.उन्होंने बताया कि सुबह कार्सिंगसा सिंकिंग जोन में एनएच-415 का एक हिस्सा एक पुलिया के साथ बह गया, जिससे निर्जुली और बांदेरदेवा के बीच संपर्क टूट गया. वहीं निर्जुली और बांदेरदेवा के बीच वाहनों की आवाजाही को गुम्टो रोड से डायवर्ट किया गया है.

मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे और कुरुंग कुमे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी द्वारा जारी की गई भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों या राहत शिविरों में स्थानांतरित होने का आग्रह किया है.

इसके अलावा डोइमुक-पोटिन रोड और ईटानगर-यूपिया रोड के कई हिस्सों में जलभराव की सूचना मिली है. अधिकारियों ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश की राजधानी के विभिन्न स्थानों से भूस्खलन की भी सूचना मिली है, लेकिन अब तक किसी की जान नहीं गई है. पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई अन्य जिलों में भी भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई और कई नदियां उफान पर हैं.

उत्तराखण्ड में कल से बदलेगा मौसम
उत्तराखण्ड इस समय हीटवेव की चपेट में है. पहाड़ी राज्य होने के बावजूद राज्य के अधिकांश हिस्सों में इस साल खूब गर्मी पड़ रही है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो 19 जून से उत्तराखंड में तापमान लगभग 2 से 5 डिग्री तक कम होने की संभावना है. इसके अलावा पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और टेहरी जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....