6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ हाइवे पर हुआ लैंडस्लाइड, जारी हुई ट्रेवल एडवाइजरी…अभी ऊंचे इलाकों पर...

केदारनाथ हाइवे पर हुआ लैंडस्लाइड, जारी हुई ट्रेवल एडवाइजरी…अभी ऊंचे इलाकों पर ना जाएं यात्री

Published on

उत्तराखंड के केदारनाथ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गुप्तकाशी के पास कुंड के नजदीक गुरुवार को हुए भूस्खलन में एक शख्स की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। ये जगह केदारनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम रास्ता है।

सरकारी जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के कारण एक गाड़ी पर भारी मलबा गिर गया, जिसमें छत्तीसगढ़ से आए तीर्थयात्री सवार थे। इस हादसे में गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और पांच यात्री घायल हो गए। मृतक का नाम राजेश सिंह रावत (38) था, जो टिहरी गढ़वाल के लंबगांव के रहने वाले थे। वे दुर्ग (छत्तीसगढ़) से आए युवाओं को केदारनाथ लेकर जा रहे थे। चलिए जानते हैं क्या जारी हुई है ट्रेवल एडवाइजरी।

रस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे के बाद स्टेशन डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को अगस्त्यमुनि अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की उम्र 19 से 25 साल के बीच है। इनमें से दो की हालत गंभीर है जबकि तीन को हल्की चोटें आई हैं।

ऊंचे इलाकों पर ना जाएं पर्यटक
बारिश के मौसम में पहाड़ों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना रहता है। इस समय भी हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते हालात अस्थिर है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशासन ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि कुछ दिन ऊंचे इलाकों की यात्रा टाल दें।

ना करें बारिश में इन इलाकों की यात्रा
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक कृष्णा मिश्रा ने बताया कि 30, 31 मई और 1 जून को उत्तराखंड में और 31 मई और 1 जून को हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और हवाएं चल सकती हैं। जब तक मौसम ठीक न हो, तब तक इन इलाकों की यात्रा न करें।

यात्रा से पहले मौसम की जानकारी रखें
जो यात्री और श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं, जैसे केदारनाथ, उन्हें सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों को गंभीरता से मानें। मानसून के समय उत्तराखंड के पहाड़ी रास्ते खतरनाक हो जाते हैं। पिछले सालों में कई दुखद हादसे हो चुके हैं, इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि सावधानी बरतें, सही योजना बनाएं और किसी भी ऊंचाई वाले इलाके में जाने से पहले ऑफिशियल सोर्स से अपडेट लेते रहें, खासकर मानसून के दौरान।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...