11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यCM नीतीश की सुरक्षा में चूक, कार्यक्रम से वापस जाने से पहले...

CM नीतीश की सुरक्षा में चूक, कार्यक्रम से वापस जाने से पहले ही गिरा गेट

Published on

पटना,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. सीएम पटना के बाढ़ इलाके में दो सरकारी बिल्डिंगों का उद्घाटन करने आए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही उनका काफिला वापस निकलने वाला था, उसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर सड़क किनारे बना गेट हवा के झोंके से गिर गया.

नीतीश कुमार बाढ़ के बेलछी प्रखंड में नवनिर्मित प्रखंड और पुलिस थाना भवन का उद्घाटन करने आए थे. दोनों बिल्डिंगों का उद्घाटन करने के बाद जब मुख्यमंत्री का काफिला निकलने की वाला था कि उसी दौरान सड़क किनारे बना वेलकम गेट हवा के झोंके से धराशाई हो गया. इस घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है.

हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने कपड़े से बने गेट को जल्दी ही सीधा कर दिया. जिसके बाद मुख्यमंत्री का कारकेड और काफिला वहां से सकुशल मोकामा की ओर रवाना हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वेलकम गेट के पास रुका रहा सीएम का काफिला
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही सीएम नीतीश का काफिला कार्यक्रम स्थल से निकलने के लिए वेलकम गेट के पास पहुंचा, वैसे ही वहां लगा गेट गिर गया. इस वजह से सीएम का काफिला कुछ देर तक रुका रहा. हालांकि वहां मौजूद जेडीयू कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने जल्द ही गेट को सीधा कर दिया और काफिला रवाना हो सका.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...