11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यबिहार में कानून वयवस्था बेलगाम : बेगूसराय से अगवा HAM नेता की...

बिहार में कानून वयवस्था बेलगाम : बेगूसराय से अगवा HAM नेता की हत्या, मुंगेर में बालू खोदकर निकाला गया शव

Published on

मुंगेर

बिहार मेंअगवा ‘हम’ पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार का शव मिला है। मुंगेर जिले के सीता चरण दियारा में उन्हें दफनाया गया था। 24 मई की रात सरपंच पति डब्ल्यू यादव ने साथियों के साथ फायरिंग करते हुए राकेश को उनके घर से अपहरण किया था। राकेश कुमार को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव से अगवा किया गया था। पुलिस के अनुसार, डब्ल्यू यादव और उसके साथी फायरिंग करते हुए आए और राकेश को उठा ले गए।

बेगूसराय से अगवा हम नेता का शव मुंगेर में मिला
गंगा किनारे मिला शव बुरी तरह से सड़ गया था। लेकिन, परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि 24 मई की रात सरपंच पति कुख्यात बदमाश डब्ल्यू यादव अपने साथियों के साथ फायरिंग करते हुए अगवा किया था। डब्ल्यू यादव और उसके साथियों ने ही राकेश का अपहरण किया था। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

सरपंच पति डब्ल्यू यादव पर आरोप
बेगूसराय से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के नेता राकेश कुमार, जिनका 24 मई को अपहरण हुआ था, उनकी हत्या कर दी गई। उनका शव मुंगेर में बालू खोदकर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों जिलों की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राकेश कुमार साहेबपुर कमाल के रहने वाले थे और उनके पिता ने गांव के ही दबंग सरपंच पति डब्ल्यू यादव के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गंगा किनारे बालू के नीचे दबा हुआ शव बरामद हुआ।

सबसे पहले जानवर चराने वालों ने दी जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुंगेर मुफस्सिल थाना पुलिस को सीताचरण मंदिर के आसपास के पशुपालकों ने गंगा नदी के किनारे एक लाश होने की जानकारी दी। मुफस्सिल थाना पुलिस ने साहेबपुरकमाल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव की तस्वीर परिजनों को देते हुए उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल आने की सूचना दी। पुलिस से मिली सूचना पर परिजन मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे। शव इतनी क्षत-विक्षत थी कि परिजनों को पहचान में नहीं आ रही थी। शुरुआती दौर में परिजनों का कहना था कि राकेश का शव नहीं है। लेकिन जब पुलिस ने गड्ढे से निकालने के तुरंत बाद की तस्वीर दिखाई। तस्वीर देख परिजनों ने शव की पहचान और पुष्टि की। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...