12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यजयपुर में कानून व्यवस्था भगवन भरोसे : यह कैसी गुंडागर्दी! पुलिस की...

जयपुर में कानून व्यवस्था भगवन भरोसे : यह कैसी गुंडागर्दी! पुलिस की मौजूदगी में सरपंच को पीटा, दोनों पैर और एक हाथ तोड़ा

Published on

जयपुर:

जयपुर शहर के बाद बदमाशों की बड़ी गुंडागर्दी देखने को मिली है। शिवदासपुरा क्षेत्र स्थित एक ग्राम पंचायत के सरपंच अवैध अतिक्रमण हटाने गए थे। उनके साथ ग्राम सचिव, पुलिस का जाब्ता और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जब अतिक्रमण वाले स्थान पर पहुंचे तो चार पांच वाहनों में सवार होकर आए दबंगों ने अचानक सरपंच पर जानलेवा हमला कर दिया। डर के मारे कई लोग इधर-उधर भाग गए लेकिन सरपंच को पकड़ लिया गया। लाठियों, डंडे और लोहे के सरियों से बुरी तरह मारा। हाथ पैर तोड़कर तड़पता हुआ छोड़ दिया और हमलावर फरार हो गए।

पुलिस का जाब्ता कुछ नहीं कर सका!
सरपंच के साथ मारपीट की यह घटना शिवदासपुरा क्षेत्र के भादरवास गांव की है। ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। उस अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को पंचायत के अधिकारियों के साथ पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। आकोदिया गांव के सरपंच अर्जुन लाल मीणा भी वहीं पर मौजूद थे। जैसे हमलावर वहां पहुंचे तो वे हथियार लेकर सरपंच की ओर बढा। अचानक हमला होते देख पंचायत के कर्मचारी, अधिकारी जान बचाकर भागने लगे। हमलावरों ने सरपंच को पकड़ लिया और जमकर मारपीट शुरू कर दी। उनके दोनों पैर और एक हाथ तोड़ दिया। घटना के वक्त सरपंच से कुछ ही कदम दूरी पर पुलिस का जाब्ता खड़ा था लेकिन पुलिसकर्मी नजदीक ही नहीं आए। जब हमलावर चले गए तो पुलिसकर्मी आए और एंबुलेस बुलाई गई।

पूर्व में कई बार पुलिस से मांगा सहयोग
सरपंच अर्जुन लाल मीणा के परिवार वालों का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए जा चुके हैं। चूंकि अतिक्रमण करने वाले दबंग है। ऐसे में पुलिस थाने को पत्र लिखकर सरपंच द्वारा पुलिस जाब्ता मांगा गया। कई बार जाब्ता मांगने पर पुलिस ने जाब्ता उपलब्ध नहीं कराया। बुधवार 28 मई को पुलिस जाब्ता भेजने की अनुमति दी तो सरपंच, ग्राम सचिव और प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचे। मौके पर जाने के बाद सरपंच, ग्राम सचिव और कुछ अन्य व्यक्ति चाय की थड़ी पर बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान अचानक हमलावर आए और हमला कर दिया।

धोखे से लोकेशन पूछी और आ गए हमलावर
सरपंच का अर्जुन लाल मीणा का कहना है कि वे जब मौके पर पहुंचे और थड़ी पर चाय पी रहे थे। उसी समय एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने पूछा कि हम पुलिस थाने से बोल रहे हैं और पुलिस जाब्ते में शामिल व्यक्ति हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचने के लिए सरपंच से लोकेशन मंगवाई। सरपंच ने वाट्सअप के जरिए लोकेशन शेयर कर दी। कुछ ही मिनट में एक काले रंग की स्कॉर्पियो पहुंची। दो तीन गाड़ियां और दो मोटर साइकिले भी पहुंची। इनमें से रामभजन, सीताराम, बाबूलाल और लालाराम सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग आए और हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शाम के समय ग्रामीणों ने पुलिस थाने का घेराव भी किया। एसीपी सुरेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

Latest articles

बढ़ती महंगाई पर महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’, स्कूटी धकेलकर न्यू मार्केट पहुंचीं कार्यकर्ता

भोपाल। राजधानी में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों और बढ़ती महंगाई के...

कोलार रोड पर चलती एसयूवी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली गाड़ी

भोपाल। राजधानी के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक चलती एसयूवी कार में अचानक...

स्विमिंग पूल में डूबने से विधायक के बंगले के कर्मचारी की मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट के स्विमिंग...

अखंड सौभाग्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत

भोपाल। राजधानी के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...