3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP : वकील ने प्रेमिका के पिता की हत्या के लिए दी...

UP : वकील ने प्रेमिका के पिता की हत्या के लिए दी थी सुपारी, शूटर्स ने गलत आदमी को भून डाला

Published on

लखनऊ,

लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किलर ने सुपारी लेने के बाद गलत आदमी को मार डाला. यह घटना 30 दिसंबर को मदेयगंज थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां टैक्सी चालक मोहम्मद रिजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अधिवक्ता भी शामिल है. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें अधिवक्ता आफताब अहमद ने 2 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी.

इरफान की जगह मोहम्मद रिजवान को मार डाला
आफताब अहमद ने अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या कराने के लिए यह साजिश रची थी. लेकिन आरोपियों ने गलत आदमी को मार डाला, जिसकी पहचान मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई. जांच में पता चला कि यह हत्या इरफान अली नामक व्यक्ति को निशाना बनाकर की गई थी, लेकिन गलती से रिजवान की हत्या हो गई.

हत्या से पहले घर की रेकी
आफताब ने मो. यासिर और कृष्णकांत उर्फ साजन को दो लाख रुपये और हथियार देने का लालच देकर हत्या के लिए राजी किया था. यासिर ने कृष्णकांत को इस काम में साथ लिया, और दोनों ने 29 दिसंबर 2024 को हत्या की योजना को अंजाम देने से पहले इरफान अली के घर की रेकी की.पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, 14 जिंदा कारतूस, घटना में शामिल बाइक और 3 सेलफोन बरामद किए हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...