12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुंछ पहुंचे, पाकिस्तानी गोलाबारी के...

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुंछ पहुंचे, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Published on

पुंछ

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हाल ही में हुई पाकिस्तानी गोलाबारी ने स्थानीय लोगों को गहरा आघात पहुंचाया है। इस घटना में कई निर्दोष लोगों की जान गई और कई परिवार प्रभावित हुए। इन्हीं पीड़ितों से मिलने और उनके दर्द को साझा करने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पुंछ पहुंचे। राहुल गांधी गोलाबारी में प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह उनका ढांढस बंधाएंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी का यह दौरा मानवीय आधार पर किया गया है ताकि उन लोगों के साथ खड़े हुआ जा सके, जिनका जीवन सीमा पार से हुई हिंसा की वजह से अस्त-व्यस्त हो गया है

कांग्रेस ने किया ट्वीट
कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर एक्स पर जानकारी दी है। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण पुंछ में जान गंवाने वालों के परिवारों से मिलने जम्मू हवाई अड्डे पहुंचे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल यानी 24 मई को पुंछ का दौरा करेंगे, जहां वे हाल ही में पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए लोगों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करेंगे।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी किया था दौरा
उन्होंने कहा कि इससे पहले, 25 अप्रैल को वे श्रीनगर गए थे, जहां उन्होंने पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में घायल लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से मुलाकात की थी। उन्होंने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी भेंट की थी। रत-पाकिस्तान के बीच आठ से 10 मई तक सैन्य संघर्ष के दौरान पुंछ समेत जम्मू क्षेत्र में भारी गोलाबारी और ड्रोन हमले हुए, जिनमें 27 लोग मारे गए और 70 लोग घायल हो गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 25 अप्रैल को कश्मीर का दौरा किया था।

सीएम और उपराज्यपाल से की थी मुलाकात
उन्होंने हमले में घायल हुए कुछ लोगों का हाल जाना था और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर इस आतंकी हमले के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे का मंसूबा देशवासियों के बीच खाई पैदा करने और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाने का था। उन्होंने कहा था कि ऐसे में जरूरी है कि आतंकवाद को पराजित करने के लिए सभी एकजुट हों।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...