गाजियाबाद
अमूमन फोन में धमाके की खबर अकसर आती है लेकिन गाजियाबाद में मंगलवार को एलईडी टीवी में ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट भी इतना खतरनाक था कि टीवी के सामने बैठे युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन और लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाजियाबाद स्थित तुलसी निकेतन के हर्ष विहार 2 इलाके में मंगलवार दोपहर एक घर में लगी लगी एलईडी टीवी में अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि सामने बैठे युवक मौत हो गई। हादसे में लड़के की मां और भाभी सहित 3 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में कराया गया भर्ती।
मरने वाले की पहचान आमेंद्र (16) के रूप में हुई है। उसकी मां ओमवती और भाभी भी इस हादसे में घायल हुई है। टीवी में धमाका किस कारण हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। लेकिन इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
