7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यUP : अलीगढ़ सास-दामाद की तरह शाहजहांपुर में कांड, बेटी के लिए...

UP : अलीगढ़ सास-दामाद की तरह शाहजहांपुर में कांड, बेटी के लिए रिश्ता देखने गई मां ने खुद कर ली शादी

Published on

शाहजहांपुर:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास-दामाद की लव स्टोरी काफी दिनों तक चर्चा में बनी रही थी। ऐसा ही कुछ मामला शाहजहांपुर से सामने आया है। यहां अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने गई महिला को होने वाले दामाद पर दिल आ गया। दोनों में काफी दिनों तक बातचीत होती रही। एक दिन मंदिर जाकर दोनों ने शादी कर ली।

शाहजहांपुर के कलान तहसील के परौर थाना क्षेत्र के देवकली में रहने वाली महिला के पति का तीन साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने चार बच्चों के साथ रहती है। महिला ने अपनी बेटी की शादी तय की। उसके बाद महिला और होने वाले दामाद से फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों में बातचीत करने के दौरान प्यार हो गया। उसके बाद दोनों ने गांव के ही मंदिर में शादी करने का फैसला किया। दोनों ने मंदिर में जाकर शादी की और सात फेरे लिए। शादी करने के बाद महिला अकेले अपने गांव पहुंची। वहीं, परिजन इस पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। दूसरी ओर क्षेत्र में इस शादी की चर्चा होनी लगी है। लोग कह रहे हैं कि महिला ने दामाद को पति बना लिया है।

बता दें कि कुछ महीने पहले ही अलीगढ़ में सास अपने दामाद को लेकर भाग गई थी। बेटी की शादी के लिए सारी तैयारी हो चुकी थी। यह खबर सुनकर बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस दोनों को खोज नहीं पाई थी। कई दिनों बाद दोनों ने पुलिस थाने में सरेंडर किया था। महिला दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही थी। वहीं, युवक के पिता ने ये रिश्ता स्वीकार करने से मना कर दिया था और उन्होंने कहा था कि उनका बेटा मर गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...