7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यलिंगायत संत ने बोम्मई सरकार को दी धमकी, आरक्षण जारी करने को...

लिंगायत संत ने बोम्मई सरकार को दी धमकी, आरक्षण जारी करने को लेकर दिया 12 जनवरी तक समय

Published on

बेंगलुरू,

कर्नाटक में पंचमशाली लिंगायत समुदाय के एक संत ने आरक्षण जारी करने के लिए सरकार को समय सीमा दे दी है. लिंगायत समुदाय के संत ने सरकार को 12 जनवरी तक का समय दिया है कि वे आरक्षण को लेकर आदेश जारी करें. संत ने धमकी दी है कि अगर आरक्षण का आदेश जारी नहीं हुआ तो 13 जनवरी को शिग्गांव में CM आवास के सामने प्रदर्शन की धमकी दी है.

बता दें कि राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले यह प्रदर्शन बड़ा खेल कर सकता है. दरअसल, पंचमसाली लिंगायत समुदाय प्रमुख वीरशैव-लिंगायत समुदाय का एक उप-संप्रदाय है. इसे BJP के वोटर्स का आधार माना जाता है. पंचमसाली समुदाय OBC आरक्षण मैट्रिक्स की श्रेणी 2A (15 प्रतिशत) में शामिल होना चाहता है. वर्तमान में वे 3B (5 प्रतिशत) की श्रेणी में शामिल हैं.

लंबे समय से आरक्षण की मांग
लिंगायत समुदाय लंबे समय से आरक्षण की मांग कर रहा है. दिसंबर 2022 में भी भाजपा के बीजापुर शहर के विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा था कि आरक्षण को लेकर ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन होगा. उन्होंने तब कहा था कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एक ऐतिहासिक फैसला लेंगे. बता दें कि पंचमसाली लिंगायतों ने बेलगावी में शक्ति प्रदर्शन के रूप में एक विशाल सम्मेलन की योजना भी बनाई थी.

आरक्षण के फैसले का होगा स्वागत
आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कुदालसंगम पंचमसाली पीठ के संत बसवा जया मृत्युंजय स्वामी ने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री आरक्षण का न्याय देते हैं तो उनका सम्मान किया जाएगा, लेकिन अगर वे फैसला करने में देरी करते हैं तो विधानसभा के सामने बैठकर आंदोलन किया जाएगा.

गौरतलब है कि 2ए श्रेणी के तहत पहले से ही 15 प्रतिशत आरक्षण साझा करने वाली 102 व्यावसायिक उप-जातियां शामिल हैं. ऐसे में अगर सरकार राजनीतिक समीकरणों में बदलाव किए बिना कैसे आरक्षण का फैसला लेती है, क्योंकि पंचमसाली लिंगायत समुदाय को मौजूदा श्रेणी के तहत आरक्षण देने पर दूसरी जातियों में नाराजगी होने की संभावना है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...