13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यलोकसभा चुनाव: UP में हारे बीजेपी के कई दिग्गज मंत्री, टिकट बदलने...

लोकसभा चुनाव: UP में हारे बीजेपी के कई दिग्गज मंत्री, टिकट बदलने का प्रयोग रहा सफल

Published on

लखनऊ,

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अंदर कई मंत्री अपनी सीट नहीं बचा सके तो कई सांसद भी जीत की दरकार नहीं रख सके. सियासी मैदान में उतरे 11 केंद्रीय मंत्रियों में से 7 को हार का सामना करना पड़ा जबकि योगी सरकार के 4 मंत्रियों में 2 मंत्री ही साख बचा सके.

जिन केन्द्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा उसमे अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, चौंदौली से महेंद्र नाथ पांडे, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, लखीमपुर से अजय मिश्र टेनी, मोहनलागंज से कौशल किशोर और फातेहपुर से साध्वी निरंजन जैसे बड़े नेता शामिल हैं. इसके अलावा, योगी सरकार के मंत्रियों में जयवीर सिंह को मैनपुरी और रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, दूसरी तरफ पीलीभीत से जितिन प्रसाद और हाथरस से अनूप प्रधान ने जीत दर्ज कर की है.

बीजेपी ने इस बार के चुनाव में विधायक को भी मैदान में उतारा था. इस लिस्ट में अपना दल विधायक रिंकी कोल को राबर्ट्सगंज से हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र श्रावस्ती से और राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर बलिया से हार का समाना करना पड़ा.अगर बड़े नेताओं में जीत की बात की जाए तो, नरेंद्र मोदी के अलावा लखनऊ से राजनाथ सिंह, आगरा से एसपी सिंह बघेल, महाराजगंज से पंकज चौधरी और मिर्जापुर से अपना दल की अनुप्रिया पटेल हैं.

26 सांसद लौटे ‘पवेलियन’
बीजेपी के हारने वाले सांसदों में फतेहपुर से निरंजन ज्योति, मोहनलालगंज से कौशल किशोर, मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार बलियान, आंवला से धर्मेंद्र कश्यप, आजमगढ़ से दिनेश लाल निरहुआ, बांदा से आरके सिंह पटेल, बस्ती से हरीश द्विवेदी, चंदौली से महेंद्र नाथ पांडेय और धौरहरा से रेखा वर्मा शामिल हैं.

एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, इटावा से रामशंकर कठेरिया, फैजाबाद से लल्लू सिंह, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा, कैराना से प्रदीप कुमार, कन्नौज से सुब्रत पाठक, कौशांबी से विनोद सोनकर, मछलीशहर से बीपी सरोज, प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, रामपुर से धनश्याम लोधी, सलेमपुर से रवींद्र कुशवाहा, संत कबीर नगर से प्रवीण कुमार निषाद, सीतापुर से राजेश वर्मा, सुल्तानपुर से मेनका गांधी और हमीरपुर से पुष्पेंद्र सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा.

टिकट बदलने का प्रयोग रहा सफल
बीजेपी के द्वारा सात सीटों पर टिकट बदलने का प्रयोग सफल रहा. इसमें बहराइच, बरेली, देवरिया, कैसरगंज, मेरठ, फूलपुर और पीलीभीत की सीटें शामिल हैं. बहराइच से आनंद कुमार गौड़, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, देवरिया से शशांक मणि, कैसरगंज से बृज भूषण सिंह, मेरठ से अरुण गोविल, फूलपुर से प्रवीण पटेल और पीलीभीत से जितिन प्रसाद ने जीत दर्ज की है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....