15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यलंबी-लंबी सुरंग, ऊंचे-ऊंचे पुल... कटरा-श्रीनगर रूट होगा बेहद खास, जानें कब से...

लंबी-लंबी सुरंग, ऊंचे-ऊंचे पुल… कटरा-श्रीनगर रूट होगा बेहद खास, जानें कब से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Published on

नई दिल्ली

जम्मू और कश्मीर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर अपडेट सामने आए हैं। भारतीय रेलवे जल्द ही जम्मू और कश्मीर के बीच अपनी पहली ट्रेन सेवा शुरू करेगा। रेलवे ने बताया कि 111 किमी लंबे कटरा-बनिहाल सेक्शन का अंतिम मुआयना कर लिया गया है। इस खंड पर ही कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। बता दें कि जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस इस महीने के अंत में कटरा (जम्मू में) से घाटी के बीच चल सकती है।

कहां-कहां से गुजरेगी यह ट्रेन?
इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा का एक अलग ही अनुभव मिलेगा। यह ट्रेन कुल 97 किलोमीटर लंबी कई सुरंगों से गुजरेगी। साथ ही 7 किलोमीटर लंबे 4 मुख्य पुलों को भी कवर करेगी। दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज भी इसी रास्ते पर पड़ता है।

इस समय जम्मू रेलवे स्टेशन पर 8 प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे हैं। कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन में अभी 8 कोच होंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी कम हो जाएगी। इस ट्रेन के जरिए जम्मू से श्रीनगर करीब 3 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

सामने आईं कई चुनौतियां
इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में रेलवे को कई कठिन चुनौतियों से गुजरना पड़ा। सबसे कठिन चुनौती चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च ब्रिज को सहारा देने में आई थी। इसे तैयार करने में 30 हजार टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है। दूसरी मुख्य चुनौती अंजी नदी पर भारत का पहला केबल स्टे ब्रिज बनाना था। इस खंड पर दो अन्य पुल रियासी ब्रिज और बक्कल ब्रिज हैं।

ट्रेन में होंगी कई खूबियां
रेलवे ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में कई खूबियां देखने को मिलेंगी। इसे विशेष रूप से एंटी-फ्रीजिंग फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है। साथ ही यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देने के लिए रेलवे ने इस प्रोजेक्ट में एंटी-वाइब्रेशन भूकंपीय उपकरणों का इस्तेमाल किया है।

सर्दी में होगा गर्मी का अहसास
कश्मीर में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस देश भर में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से अलग है। इसे इस प्रकार से डिजाइन किया गया है ताकि कश्मीर में पड़ने वाली ठंड का यात्रियों को अहसास ही न हो। अगर बाहर तापमान -20 डिग्री है तब भी ट्रेन में बैठे यात्रियों को गर्मी का अहसास होगा। ट्रेन में यात्रियों और ड्राइवरों के लिए हीटिंग सिस्टम लगे हैं।

ड्राइवर के केबिन में विंडशील्ड में ऐसे फीचर दिए गए हैं जिसकी वजह से इस पर कोहरा या बर्फ नहीं जमती। इस कारण ड्राइवर को ट्रेन चलाने में कोई परेशानी नहीं होती। इसके अलावा ट्रेन में पानी को जमने से रोकने के लिए प्लंबिंग और बायो-टॉयलेट में हीटिंग एलीमेंट हैं।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...