10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यजोश में होश खो बैठे! तिरंगा यात्रा में पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह...

जोश में होश खो बैठे! तिरंगा यात्रा में पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह लगाए जिंदाबाद के नारे, अब मांग रहे माफी

Published on

आगरा:

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को शाहगंज क्षेत्र में अखंड भारत हिंदू महासंघ के लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह जिंदाबाद के नारे लगा दिए। ये लोग जोश में होश खो बैठे थे। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को पछतावा हुआ है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है।

अखंड भारत महासंघ ने शनिवार को शाहगंज बाजार में पुलिस चौकी से रुई की मंडी तक तिरंगा यात्रा निकाली थी। कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा लगा हुआ था। नारेजाबी करते हुए लोग निकल रहे थे। इसी बीच महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन गिर्ज ने पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह, जिंदाबाद का नारा लगाया। ये एक बार नहीं कई बार हुआ। तिरंगा यात्रा में चल रहे लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड किया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद अर्जुन गिर्ज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।

‘मैं सच्चा देशभक्त हूं’
वीडियो जारी करते हुए अर्जुन गिर्ज ने कहा कि वह महंत हैं। उनके भीतर देशभक्ती की सच्ची भावना है। पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह, जिंदाबाद के नारे उससे भूलवश निकल पड़े। वह इतने जोश में थे कि होश खो बैठे थे। इसके लिए वह मांफी मांगते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्हें इतनी खुशी हो रही थी कि वे गलती से जोश में होश खो बैठे थे। वे हमेशा देशभक्ति के कामों में आगे रहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा वीडियो
अर्जुन गिर्ज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो रहा है कि लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। दरअसल अर्जुन गिर्ज इससे पूर्व भी कई बार विवादित रह चुके हैं। हथियारों के प्रदर्शन में उन्हें जेल जाना पड़ा था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this