6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यसास की 'ममता' पर भारी पड़ा प्रेमी का 'प्यार', खेत में ही...

सास की ‘ममता’ पर भारी पड़ा प्रेमी का ‘प्यार’, खेत में ही बहू ने किया ‘कांड’; 10 दिन बाद सामने आई ‘लव स्टोरी’

Published on

सीतामढ़ी

प्रेम प्रसंग में अजब-गजब मामले सामने आते रहते हैं। प्यार-मुहब्बत में युवक-युवती का फरार होना तो आम बात हो गई है। अब तो हत्याएं कर दी जा रही है। प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे को पाने के लिए रास्ते में बनने वाले रोड़ा (किसी व्यक्ति) को हटाने के लिए हत्या तक कर दे रहे हैं। ऐसी घटनाएं बिहार में बढ़ती जा रही है। सीतामढ़ी जिला में ऐसा ही एक वाकया उजागर हुआ है, जिसमें प्रेमी की खातिर प्रेमी संग मिलकर सास की हत्या कर दी थी, जो उजागर हो गया है।

महिला की चालाकी पुलिस ने पकड़ी
प्रेम जाल में फंसी महिला बड़ी चालाकी से सास की हत्या की थी। उसे तनिक भी अहसास नहीं था कि वह पुलिस की पकड़ में आएगी और तफ्तीश में उसका कारनामा उजागर हो जाएगा। पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच के बाद महिला को दबोच ली। फिर पूरा मामला परत दर परत खुल गया। महिला ने बेहिचक पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या की थी।

पुलिस ने बरामद की थी महिला का शव
एसडीपीओ-2 आशीष आनंद ने बताया है कि चार मई 2025 को कन्हौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा दादन गांव के सरेह से एक महिला का शव बरामद किया गया था। चौकीदार के बयान पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। परिजन के द्वारा शव की पहचान सुंदर देवी के रूप में की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार किए थे। घटना स्थल पर डीएसपी आनंद भी पहुंचे थे और पुलिस को गहन जांच करने का निर्देश दिए थे।

पुत्रवधू निकली हत्या की आरोपी
मृतका की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव की सुंदर देवी के रूप में की गई थी। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मृतका सुंदर देवी की पुत्रवधू आशा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आशा देवी द्वारा अपने प्रेमी बृजकिशोर पासवान उर्फ बृजनाथ के साथ मिलकर सास के साथ पहले मारपीट करने और बाद में गला दबाकर हत्या कर देने की बात स्वीकार की गई है। गिरफ्तार दोनों हत्यारोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों आरोपी भुतही थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव के हैं।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...