21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यप्रेमी के साथ मिलकर बनाया प्लान, शादी से दो दिन पहले की...

प्रेमी के साथ मिलकर बनाया प्लान, शादी से दो दिन पहले की होने वाली पति की हत्या… हिला देगी हरियाणा की ये खबर

Published on

फरीदाबाद

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पीटीआई टीचर गौरव की पिटाई कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरव की मंगेतर ने प्रेमी से कहकर उसपर हमला करवाया था। दो दिन से कोमा में रहने के बाद गौरव ने देर रात दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए एक आरोपी सौरव का युवती से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान उसकी शादी गौरव से तय हो गई थी। ये बात आरोपी को नागवार गुजरी। उसने प्रेमिका के कहने पर गौरव की बरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला
मृतक टीचर की सगाई 15 अप्रैल को हुई थी। 19 अप्रैल को बारात लेकर अलीगढ़ जाना था। टीचर होने वाली पत्नी ने उसकी फोटो प्रेमी को भेजकर पहले रेकी कराई फिर उस पर जानलेवा हमला किया। टीचर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवती, उसके प्रेमी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस शिकायत में क्या
पुलिस को शिकायत में मृतक के पिता ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गौरव बीपीटीपी एरिया में स्थित एक निजी स्कूल में पीटीआई टीचर था। उसका रिश्ता बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी की रहने वाली युवती से तय हुआ था। युवती का परिवार मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। प्रेमचंद्र ने बताया कि रिश्ता होने के लगभग 20 दिन बाद तिगांव निवासी सौरव नागर नामक लड़के ने 28 मार्च 2025 को गौरव को जाट चौक BPTP के पास रोक लिया। उस समय सौरव के साथ सोनू नाम का लड़का भी था। दोनों ने गौरव से कहा कि युवती से शादी मत करना नहीं तो जान से मार देंगे।

शादी से दो दिन पहले कर दी हत्या
प्रेमचंद ने बताया कि 17 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे गौरव अपनी कार से बल्लभगढ़ सामान लेने गया था। सामान लेकर वह घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह IMT में अपने गांव के मोड़ पर पहुंचा तो कुछ लड़कों ने हथियार के बल पर गौरव को जबरन रोक लिया और रॉड, डंडे से गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए गौरव को गाड़ी से बाहर खींचकर उसपर हमला कर दिया। हमलावरों ने गौरव के दोनों पैर, हाथ तोड़ दिए और सिर में भी चोटें मारी। पीड़ित को बेहोशी की हालत में छोड़कर हमलावर फरार हो गए। गौरव सड़क पर ही तड़प रहा था। किसी राहगीर ने उसी के फोन से परिजनों को सूचना दी। तत्काल उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...