11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यमहागठबंधन सीमांचल में महारैली कर अमित शाह को देगा जवाब

महागठबंधन सीमांचल में महारैली कर अमित शाह को देगा जवाब

Published on

पटना

बिहार में चुनाव अभी दूर है लेकिन रैली और महारैली की आहट तेज हो गई है। सीमांचल में अमित शाह की रैली को जवाब देने की तैयारी महागठबंधन की ओर से की जा रही है। महागठबंधन के सभी दलों की संयुक्त महारैली की घोषणा जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कर दी है। पार्टी के एक कार्यक्रम में ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह की 23-24 सितंबर की रैली के बाद महागठबंधन द्वारा सीमांचल में महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीजेपी को करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाके में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत बनाने के लिए महारैली का आयोजन किया जाएगा।

राज्य में एनडीए गठबंधन टूट जाने के बाद बीजेपी और जदयू एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं । पूर्णिया और कटिहार में बीजेपी के बड़े नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह की रैली होने वाली है। इस पर महागठबंधन के सभी दल पहले से ही हमलावर हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि अमित शाह क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने आ रहे हैं। जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि महागठबंधन महारैली करके इसका जवाब देगा। सूत्रों के मुताबिक जदयू की बातचीत अन्य दलों के साथ हो रही है। जानकारी मिली है कि राजद की ओर से महारैली के लिए हरी झंडी दे दी गई है। अन्य दलों से बातचीत चल रही है। तारीख अभी तय नहीं हुआ है।

बताते चलें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री 23 सितंबर को सीमांचल आ रहे हैं। 23 और 24 सितंबर को पूर्णिया और कटिहार में रैली को सम्बोधित करेंगे। बिहार में एनडीए गठबंधन टूटने और महागठबंधन बनने के बाद के हालातों पर रैली में विस्तार से चर्चा होगी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी का आगाज होगा।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...