6.4 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: 'तुम नीची जाति से हो', नाबालिग प्रेमी ने शादी करने से...

महाराष्ट्र: ‘तुम नीची जाति से हो’, नाबालिग प्रेमी ने शादी करने से किया इनकार, लड़की ने उठाया यह कदम

Published on

पुणे

नाबालिग लड़के ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब लड़की ने शादी के लिए दबाव डाला तो लड़के ने जातिसूचक शब्दों में गाली देकर उसे नकार दिया। आरोप है कि इस सदमे से मानसिक रूप से तनावग्रस्त पीड़ित लड़की ने आत्महत्या कर ली। यह चौंकाने वाली घटना महाराष्ट्र में पुणे जिले के फुरसुंगी पुलिस थाने की सीमा में हुई। लड़की की मां की शिकायत पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (अत्याचार अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला?
फुरसुंगी थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़िता और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। उनके बीच 2020 से प्रेम संबंध था। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। पिछले कुछ महीनों से पीड़ित लड़की लगातार आरोपी से शादी की मांग कर रही थी। हालांकि आरोप है कि आरोपी लगातार उसे टालता रहा।

शिकायत में क्या कहा?
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, झगड़े के दौरान आरोपी ने पीड़िता को जातिसूचक शब्दों में गाली दी। उसने यह कहते हुए लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया कि मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। क्योंकि तुम नीची जाति से हो। इसके बाद पुणे की रहने वाली लड़की ने कथित तौर पर डिप्रेशन में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग लड़की की आत्महत्या के मामले में अत्याचार अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए प्रक्रिया विशेष किशोर न्यायालय में की जाएगी। मामले की आगे की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की जा रही है।

केरल में परिवार ने की आत्महत्या
दूसरी ओर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि केरल के वक्कम में एक घर में एक परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। इसमें एक दंपती और उनके दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्य मंगलवार सुबह घर में लटके मिले। घटना में अनिल कुमार (55), उनकी पत्नी शीजा (50) और उनके 20 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...