19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यमैनपुरी: सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 200 मीटर...

मैनपुरी: सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 200 मीटर तक सड़क पर कार को घसीटा

Published on

मैनपुरी,

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिलदहला देने वाली घटना हुई है. यहां सपा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटा. लेकिन वो कहते हैं ना कि ‘जाको राखे सांइयां, मार सके ना कोय’. बिल्कुल ऐसा ही हुआ सपा नेता देवेन्द्र सिंह यादव के साथ. इस पूरी घटना में उनका बाल भी बांका नहीं हुआ.

ट्रक ने देवेन्द्र सिंह यादव की कार को जब टक्कर मारी, तब वो अकेले थे. वह करहल रोड से होते हुए अपने आवास पर जा रहे थे. घटना मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके के भदावर हाउस के सामने की है. सपा जिलाध्यक्ष ने मैनपुरी सदर कोतवाली थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच कर रही है. मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव का मैनपुरी से गहरा लगाव है. अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की ही करहल सीट से मौजूदा विधायक हैं. समाजवादी पार्टी की राजनीतिक शुरुआत में मैनपुरी का सबसे अलग योगदान है. मुलायम सिंह और अखिलेश से संबंध होने के चलते ये सूबे की वीआईपी सीट में से एक है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....