25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यजालंधर में 'आप' का भारी बवाल: भाजपा में गए सांसदों के खिलाफ...

जालंधर में ‘आप’ का भारी बवाल: भाजपा में गए सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन, हरभजन सिंह के घर पर लिखा ‘गद्दार’

Published on

जालंधर। पंजाब की राजनीति में मचे उथल-पुथल के बीच शनिवार को जालंधर की सड़कों पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सांसदों के विरोध में यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर नारेबाजी की और उनके घर की दीवार पर ‘गद्दार’ लिख दिया।

कार्यकर्ताओं का गुस्सा यहीं नहीं थमा। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे आप वर्करों ने सांसद अशोक मित्तल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर कालिख पोत दी और गेट पर ‘पंजाब दा गद्दार’ के नारे लिखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टियां बांध रखी थीं और सांसदों पर पार्टी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों का सीधा आरोप है कि हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित सातों सांसदों ने ‘आप’ छोड़कर भाजपा का दामन थामकर पंजाब की जनता और पार्टी के साथ गद्दारी की है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। कार्यकर्ता पुलिस की मौजूदगी में ही पोस्टरों पर जूते मारते और कालिख छिड़कते नजर आए।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की थी। मान ने कहा था कि भाजपा सरकार हमारे कामों से डरी हुई है और पंजाब के लोग धोखेबाजों को पीढ़ियों तक याद रखते हैं। उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की यह कोशिश उनकी कमजोरी को दर्शाती है।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...