11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य'दोस्ती करो, नहीं तो उठा लेंगे...', स्कूल में हथियार लहराकर मुस्लिम युवकों...

‘दोस्ती करो, नहीं तो उठा लेंगे…’, स्कूल में हथियार लहराकर मुस्लिम युवकों ने दी छात्राओं को धमकी

Published on

रांची

रांची जिले के ओरमांझी स्थित प्रोजेक्ट प्लस 2 हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं पर मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक हथियार के बल पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहे हैं, ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। प्रदेश बीजेपी ने इस तरह की शिकायत मिलने पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को स्कूल की पीड़ित छात्राओं से मिलने भी जाएंगे।

ओरमांझी स्थित प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय के आसपास के कुछ युवकों ने दूसरे समुदाय की छात्राओं को हथियार दिखाकर दोस्ती करने के लिए कहा, और धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो उठा लेंगे। इस तरह की शिकायत मिलने पर स्कूल के शिक्षकों और कुछ छात्राओं ने विरोध किया, तो उन्हें भी परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गयी। छात्राओं का आरोप है कि इस तरह की धमकी एक सप्ताह से दी जा रही है।

डरी-सहमी छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को भी दी। इसके बाद मामले को लेकर शनिवार को स्कूल परिसर में बैठक हुई। वहीं ओरमांझी थाना को भी इसकी जानकारी दी गयी। ग्रामीणों की ओर से कई युवकों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

तुष्टिकरण रोज नया-नया स्वरूप धारण कर रहा
इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि स्कूल के आहाते में घुस कर वहां पढ़ने वाली बालिकाओं को हथियार के बल पर दोस्ती करने का दबाव बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि झारखंड में तुष्टिकरण की आग रोज नये-नये स्वरूप धारण कर रहा है, जिसे हेमंत सरकार और सरकार में शामिल कांग्रेस का मौन समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार इन असामाजिक तत्वों को अविलंब गिरफ्तार करें। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कल विद्यालय जाकर छात्राओं से भी मुलाकात करेंगे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...