6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यएक दिन के लिए मुझे मुख्यमंत्री बना दो... यूपी के इस 'नायक'...

एक दिन के लिए मुझे मुख्यमंत्री बना दो… यूपी के इस ‘नायक’ से चकरा गए अफसर

Published on

मथुरा

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर जिस तरह फिल्म नायक में एक दिन के मुख्यमंत्री बने थे, कुछ उसी तर्ज पर मथुरा के एक युवक ने मांग कर दी है। यूपी के मथुरा से आईजीआरएस पर एक ऐसी शिकायत की गई है, जिसे पढ़कर अधिकारियों के पसीने छूटे हुए हैं। युवक छाता के गांव बिजवारी गांव का रहने वाला है। युवक ने शिकायत में लिखा है कि मुझे एक दिन के लिए 1 घंटे का सीएम बनाना है। यह पोस्ट सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है। अधिकारी भी इस युवक की अजीबोगरीब शिकायत का निस्तारण करने से कतरा रहे हैं।

मथुरा के तहसील छाता के गांव बिजवारी निवासी राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आइजीआरएस पर एक अनोखी मांग कर डाली। शिकायतकर्ता राजेश ने लिखा कि मुझे एक दिन के लिए 1 घंटे का मुख्यमंत्री बना दिया जाए। शिकायत में यह भी लिखा गया है कि मैं बेहद परेशान हूं और कोई भी मेरी मदद नहीं कर रहा है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार के द्वारा 16 अगस्त 2022 को यह शिकायत दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। युवक द्वारा की गई शिकायत पदाधिकारी ना तो उसका निस्तारण कर पा रहे हैं और ना ही कुछ समाधान।

पिता से वापस लिया गया राशन का कोटा तो करता है शिकायत
बिजवारी गांव के प्रधान दिनेश चौधरी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह राशन डीलर का पुत्र है। लोगों की शिकायत के अनुसार इसके पिता से कोटा हटा दिया गया था। इसी बात को लेकर आए दिन आइजीआरएस और अधिकारियों से शिकायत करता रहता है। इसकी क्या मंशा है और आईजीआरएस पर जो शिकायत की गई है, वह क्या सोच कर की गई है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...